विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2025

नंगा होकर मैदान में घूमूंगा, अगर इस खिलाड़ी ने नहीं लगाया शतक, मैथ्यू हेडन के बयान से चौंकी दुनिया

Matthew Hayden Big Statement: मैथ्यू हेडन ने चौंकाने वाला बयान दिया है. उनका कहना है कि अगर रूट इस समर में शतक नहीं जड़ते हैं, तो मैं एमसीजी में नग्न घूमूंगा.

नंगा होकर मैदान में घूमूंगा, अगर इस खिलाड़ी ने नहीं लगाया शतक, मैथ्यू हेडन के बयान से चौंकी दुनिया
Matthew Hayden
  • मैथ्यू हेडन ने कहा है कि जो रूट अगर आगामी एशेज सीरीज में शतक नहीं बनाएंगे तो एमसीजी में नग्न घूमेंगे
  • जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 39 शतक लगाए हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर अभी तक कोई शतक नहीं बनाया है
  • मैथ्यू हेडन का यह बयान यूट्यूब पॉडकास्ट ऑल ओवर बार द क्रिकेट पर चर्चा के दौरान आया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Matthew Hayden Big Statement: एशेज की रोमांचकता से हर कोई अच्छी तरह से रूबरू है. इस बार यानि कि 2025-26 में खेले जाने वाले प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी ऑस्ट्रेलियाई टीम करेगी. अहम टूर्नामेंट में अभी काफी दिन शेष बचे हुए हैं. उससे पहले पूर्व कंगारू दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन अपने एक सनसनीखेज बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने वादा किया है कि जो रूट आगामी सीरीज में एक भी शतक नहीं जड़ते हैं, तो वो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में नग्न होकर चक्कर लगाएंगे. 

53 वर्षीय पूर्व दिग्गज ने यह चौंकाने वाला बयान एक यूट्यूब पॉडकास्ट 'ऑल ओवर बार द क्रिकेट' पर दिया है. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'अगर रूट इस समर में शतक नहीं जड़ते हैं, तो मैं एमसीजी में नग्न घूमूंगा.'

रूट ऑस्ट्रेलिया में नहीं जड़ पाए हैं शतक 

आपको जानकर हैरानी होगी कि इंग्लिश स्टार जो रूट टेस्ट क्रिकेट में 39 शतक जड़ चुके हैं. मगर कंगारू जमीं पर उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है. यही वजह है कि मैथ्यू हेडन ने यह चौंकाने वाला बयान दिया है. 

इस बार कमाल कर सकते हैं रूट 

क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि रूट इस बार ऑस्ट्रेलिया में भी टेस्ट शतक लगाने का कमाल कर सकते हैं. क्योंकि 2021 से वह जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे हैं. इस अवधि में उन्होंने 61 टेस्ट मैचों में 56 से ज्यादा की औसत से 5720 रन बनाए हैं. 

इस दौरान उनके बल्ले से लोगों को 22 शतक और 17 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं. यही वजह है कि उनके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए लोग आस लगा रहे हैं कि इस बार वह एशेज के दौरान ऑस्ट्रेलिया में भी टेस्ट शतक जड़ सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- 'कच्चे पक्के...', शोएब अख्तर ने अपनी ही टीम को डराया, अगर हुई ये गलती, तो खूब पड़ेंगे छक्के


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com