- एशिया कप का छठवां मुकाबला 14 सितंबर 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला जाएगा
- शोएब अख्तर ने पाकिस्तान टीम को तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनरों के साथ उतरने की सलाह दी है
- शोएब अख्तर ने कहा कि टीम में एक ऑलराउंडर काफी होगा और सैम अयूब जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी कर सकते हैं
Shoaib Akhtar Big Statement: एशिया कप का छठवां मुकाबला 14 सितंबर 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला जाएगा. अहम मुकाबले से पूर्व पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपनी टीम को सलाह दिया है. उनका कहना है कि पाक टीम को भारतीय टीम के खिलाफ तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों के साथ मैदान में उतरना चाहिए. टीम में एक ऑलराउंडर काफी है. जरूरत पड़ने पर सैम अयूब भी गेंदबाजी कर सकते हैं.
50 वर्षीय शोएब अख्तर ने कहा, 'तीन फास्ट बॉलर खेलना है, दो फास्ट बॉलर के साथ नहीं जाना. कच्चे पक्के ऑलराउंडर के साथ गए ना तो मार पड़नी है इंडिया के खिलाफ. सारे ऑप्शन कवर नहीं हो सकते हैं. अगर आपने खेलाया ना फहीम अशरफ को बतौर ऑलराउंडर इंडिया के खिलाफ सीधे छक्के पड़ने हैं. उनके (भारतीय बल्लेबाज) स्पिनर्स को भी अच्छा खेलते हैं.'
शोएब अख्तर की बात से पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक भी सहमत नजर आए. उन्होंने कहा, 'आपको अच्छी कंडीशन में अच्छे टीमों के खिलाफ पूरे बॉलर चाहिए.'
एशिया कप 2025 के लिए भारत और पाकिस्तान की टीम
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह.
रिजर्व: प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल.
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी और सुफियान मोकिम.
यह भी पढ़ें- IND vs PAK: जिसका का था डर, शोएब मलिक ने वही राज पाकिस्तान को बताया, टीम इंडिया की बढ़ सकती है टेंशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं