विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: 'मम्मी की रोटी से ज्यादा गोल', 'मास्टरशेफ' वैभव सूर्यवंशी ने रसोई में बनाई रोटियां', वीडियो वायरल

Vaibhav Suryavanshi Roti Making Video Viral IPL 2026: जहां एक तरफ रसोई में वैभव रोटियां उछाल रहे हैं, वहीं आईपीएल 2026 के मैदान पर उनका बल्ला रनों की बारिश कर रहा है.

Vaibhav Suryavanshi: 'मम्मी की रोटी से ज्यादा गोल', 'मास्टरशेफ' वैभव सूर्यवंशी ने रसोई में बनाई रोटियां', वीडियो वायरल
Vaibhav Suryavanshi Roti Making Video Viral IPL 2026:

Vaibhav Suryavanshi Roti Making Video Viral IPL 2026: आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों की नींद उड़ाने वाले 15 साल के 'वंडर किड' वैभव सूर्यवंशी इन दिनों एक अलग ही वजह से चर्चा में हैं. राजस्थान रॉयल्स (RR) के सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए गए एक ताजा वीडियो में वैभव क्रिकेट के मैदान को छोड़कर रसोई में अपना हाथ आजमाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में वैभव का एक बिल्कुल नया और मजेदार 'मास्टरशेफ' अवतार देखने को मिल रहा है, जहां वह पूरी शिद्दत के साथ रोटियां बेलने की कोशिश कर रहे हैं.

"मम्मी से ज्यादा गोल है मेरी रोटी"

वीडियो में सबसे मजेदार पल तब आता है जब वैभव एक रोटी बेलने के बाद उसे बड़े गर्व से दिखाते हैं. वह अपनी बनाई हुई रोटी की तुलना अपनी माँ की रोटियों से करते हुए कहते हैं, "ये देखो, ये तो मम्मी की रोटी से भी ज्यादा गोल बनी है!" वैभव का यह मासूम और आत्मविश्वास से भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. रोटी को बिल्कुल गोल आकार देने का यह 'चैलेंज' उन्होंने जिस तरह पूरा किया, उसे देख नेटिजन्स उन्हें 'ऑलराउंडर' बता रहे हैं.

रोटी की 'सिकाई' और वो मजेदार फेलियर

सिर्फ रोटी बेलना ही नहीं, वैभव उसे चूल्हे पर सेंकते हुए भी दिखाई देते हैं. इस दौरान उन्होंने एक पेशेवर शेफ की तरह रोटी को हवा में उछालकर पलटने की कोशिश की. लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था; जैसे ही उन्होंने रोटी उछाली, वह सीधे नीचे गिर गई. रोटी गिरते ही वैभव के चेहरे के जो हाव-भाव थे, वे देखने लायक थे. उनकी इस 'मास्टरशेफ' बनने की नाकाम कोशिश ने सोशल मीडिया पर हंसी का तड़का लगा दिया है.

मैदान पर भी जारी है 'पावर-हिटिंग'

जहां एक तरफ रसोई में वैभव रोटियां उछाल रहे हैं, वहीं आईपीएल 2026 के मैदान पर उनका बल्ला रनों की बारिश कर रहा है. राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए वैभव ने अब तक 11 मैचों में 440 रन बना लिए हैं, और वह इस सीजन के टॉप-5 रन स्कोरर की सूची में पांचवें स्थान पर काबिज हैं. उनका स्ट्राइक रेट 236 का रहा है, जिसमें उन्होंने अब तक 38 चौके और 40 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. गेंदबाजों के लिए वैभव एक ऐसा खौफ बन चुके हैं जो पहली ही गेंद से आक्रामक रुख अपना लेते हैं.वैभव सूर्यवंशी का यह वीडियो साबित करता है कि खेल के दबाव के बीच भी वह अपनी उम्र की मासूमियत और मस्ती को जिंदा रखे हुए हैं. मैदान पर 'सिक्सर किंग' और रसोई में 'मास्टरशेफ', वैभव का यह अंदाज वाकई देखने लायक है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com