सेंचुरियन:
सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में रविवार को हुए दूसरे और आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को 32 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड से मिले 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट गंवाकर 145 रन ही बना सकी।
फरहान बेहरादीन (36) दक्षिण अफ्रीका के सर्वोच्च स्कोरर रहे। मध्यक्रम में बेहरादीन के अलावा रिली रोसू (26) और डेविड मिलर (29) ही कुछ आकर्षक शॉट खेल सके।
इससे पहले किवी टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। मार्टिन गुप्टिल (60) ने कप्तान केन विलियमसन (25) के साथ तूफानी अंदाज में अपनी टीम को शुरुआत दिलाई।
छठे ओवर की तीसरी गेंद पर विलियमसन 53 के कुल योग पर कैगिसो रबाडा का शिकार हुए। इसके बाद ग्रांट इलियट (20) ने गुप्टिल का अच्छा साथ निभाया। जेम्स नीशम ने भी 28 रनों का योगदान दिया।
मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ सीरीज चुने गए गुप्टिल ने टी-20 करियर का छठा अर्धशतक लगाया। उन्होंने 35 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के लगाए।
इसके साथ ही दो मैचों की सीरीज़ 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुई। डरबन में हुआ पहला टी-20 मुकाबला दक्षिण अफ्रीका ने जीता था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, क्रिकेट, टी-20 मैच, हिन्दी समाचार, हिन्दी न्यूज, South Africa, New Zealand, Cricket, T-20 Match, Hindi News