झारखंड के गिरिडीह में हाल के कुछेक वर्षों में नक्सलियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. एक के बाद एक नक्सली मारे जा रहे हैं. कुछ महीने पूर्व हजारीबाग के भी नक्सलियों को मार गिराया गया था. लगातार अपने साथियों के मारे जाने से बचे हुए नक्सली बौखला गए हैं. इसी बौखलाहट में नक्सलियों ने सुरक्षा बल और पुलिस को टारगेट करने की योजना तैयार कर रहे हैं. ऐसी ही विध्वंसक तैयारी गिरिडीह में की गई थी. नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दस्ते द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कोडेक्स (कॉर्डटेक्स) वायर को जमाकर रखा गया था.
64 बंडल कोडेक्स वायर बरामद
हालांकि इसकी जानकारी गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार और सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेंट सुनीलदत्त तिवारी को मिल गई. एसपी और कमांडेट ने इस गंभीरता से लेते हुए सर्च टीम का गठन किया. गिरिडीह एएसपी अभियान सुरजीत के साथ सीआरपीएफ 154 बटालियन के डिप्टी कमांडेन्ट अमित कुमार झा और खुखरा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सीआरपीएफ व जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम गठित की गई.
टीम द्वारा पारसनाथ के पहाडी क्षेत्र कानीडीह चतरो जोकाई नाला के पास संयुक्त रुप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया. सर्च ऑपरेशन के दौरान जोकाई नाला के पास से 64 बंडल कोडेक्स वायर की बरामदगी की गई. गिरिडीह के एएसपी अभियान सुरजीत कुमार ने बताया कि कि नक्सलियों की मंशा सही नहीं थी.

अभी भी चल रहा सर्च ऑपरेशन
गलत इरादे से तार को एक जगह छिपाकर रखा गया था. जिले के पुलिस कप्तान डॉ बिमल कुमार और सीआरपीएफ कमांडेट सुनीलदत्त तिवारी को मिली सूचना पर सर्च अभियान चलाया गया और यह सफलता मिली है. बताया गया कि सर्च अभियान लगातार चल रहा है.
यह भी पढे़ं-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं