Manish Pandey Catch in RCB vs KKR Match Virat Kohli Reaction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में क्रिकेट फैंस को एक सांस रोक देने वाला मैच देखने को मिला. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में उतरी आरसीबी ने किंग विराट कोहली (Virat Kohli Century vs KKR) के धमाकेदार 9वें आईपीएल शतक (60 गेंदों में नाबाद 105 रन) की बदौलत 19.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच 6 विकेट से जीत लिया. इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई, लेकिन इस कड़े मुकाबले के बीच मैदान पर एक ऐसा वाकया भी हुआ जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
Manish Pandey deserves a special appreciation for taking one of the greatest ever catches.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 13, 2026
- The reaction of Tyagi, David and Kohli says it all, Kohli personally went and hugged him. ❤️ pic.twitter.com/rnvopYEW1w
मनीष पांडे का अकल्पनीय कैच, बन गया इतिहास
मैच के दौरान मैदान पर एक ऐसा पल आया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. केकेआर के अनुभवी खिलाड़ी मनीष पांडे ने बाउंड्री लाइन पर एक ऐसा चमत्कारी कैच लपका, जिसे आईपीएल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कैचों में शुमार किया जा रहा है. मनीष पांडे दाएं हाथ के खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्होंने अपनी बाईं ओर चीते जैसी रफ्तार से छलांग लगाते हुए जमीन से बिल्कुल सटकर (लो कैच) एक हाथ से गेंद को हवा में ही दबोच लिया. यह कैच इतना अविश्वसनीय था कि स्टेडियम में मौजूद दर्शकों से लेकर कमेंटेटर्स तक अपनी सीटों से खड़े हो गए.

आम तौर पर क्रिकेट के मैदान पर ऐसे कैच बेहद दुर्लभ होते हैं, जहां कोई खिलाड़ी अपने विपरीत हाथ की दिशा में डाइव लगाकर इतना नीचा कैच पूरी तरह सुरक्षित लपक ले. मनीष पांडेय दाएं हाथ के खिलाड़ी हैं, लेकिन उसने बाईं और छलांग लगाते हुए एक हाथ से बहुत ही नीचा कैच लिया
विराट कोहली भी रह गए हैरान, गले लगाकर दी शाबाशी
इस हैरतअंगेज कैच को देखकर दूसरी छोर पर बल्लेबाजी कर रहे दिग्गज विराट कोहली भी पूरी तरह हैरान रह गए. कोहली को अपनी आँखों पर यकीन नहीं हो रहा था कि पांडे ने इस नामुमकिन कैच को मुमकिन कर दिखाया है. खेल भावना की एक अद्भुत मिसाल पेश करते हुए विराट कोहली तुरंत मनीष पांडे के पास गए और उन्हें गले लगाकर इस शानदार फील्डिंग के लिए दिल खोलकर शाबाशी दी. मैदान पर विरोधी टीम के खिलाड़ी को इस तरह सराहना करने का विराट कोहली का यह वीडियो और रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर तूफान की तरह वायरल हो रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं