Manav Suthar record, IND vs SL: मानव सुथार ने अपने टेस्ट करियर के पहले तीन मैचों में 20 विकेट लेकर धमाका कर दिया है. ऐसा कर सुथार ने साबित किया है कि वह भारत के लिए अब लंबे रेस के घोड़े हैं. बता दें कि सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेलकर अपना डेब्यू किया था. तब से लेकर अबतक सुथार धमाकेदार गेंदबाजी कर विरोधी बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसा रहे हैं. ऐसा कर सुथार उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिनके नाम टेस्ट करियर के पहले तीन टेस्ट तक 20 से ज्यादा विकेट दर्ज है. वैसे, 3 टेस्ट के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज स्पिनर नरेंद्र हिरवानी रहे हैं जिनके नाम 31 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. वहीं, अक्षर पटेल ने इस मामले में 27 विकेट तो अश्विन ने 22 विकेट पहले तीन टेस्ट के बाद लेने में सफलता हासिल की थी.
MANAV SUTHAR IN TEST CRICKET:
— Tanuj (@ImTanujSingh) August 26, 2026
- 6/33.
- 1/29.
- 4/76.
- 6/55.
- 3/85.
He picked 20 wickets in just 3 Tests & 5 Innings - Manav Suthar, the future! 🔥🫡 pic.twitter.com/gY7EaLfKXx
3 टेस्ट के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
- नरेंद्र हिरवानी (भारत): 31 विकेट
- प्रभात जयसूर्या (श्रीलंका): 29 विकेट
- चार्ली टर्नर (ऑस्ट्रेलिया): 29 विकेट
- टॉम रिचर्डसन (इंग्लैंड): 28 विकेट
- अक्षर पटेल, भारत- 27 विकेट
- रोडनी हॉग (ऑस्ट्रेलिया) - 27 विकेट
- क्लैरी ग्रिमेट (ऑस्ट्रेलिया): 27 विकेट
- एलेक बेडसर (इंग्लैंड): 26 विकेट
- वर्नोन फिलेंडर (दक्षिण अफ्रीका): 25 विकेट
- इयान बॉथम (इंग्लैंड): 25 विकेट
- बॉब मैसी (ऑस्ट्रेलिया): 25 विकेट
3 टेस्ट के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
- नरेंद्र हिरवानी (भारत): 31 विकेट
- अक्षर पटेल, भारत- 27 विकेट
- अश्विन (भारत) -22 विकेट
- मानव सुथार (भारत) 20 विकेट
- अनील कुंबले (भारत)- 9 विकेट
- हरभजन सिंह (भारत): 7 विकेट
मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंका को दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में फॉलोऑन के लिए मजबूर किया और फिर चौथे दिन लंच तक दूसरी पारी में 83 रन पर उसके दो विकेट निकाल दिए. श्रीलंका इस तरह से भारत से 130 रन पीछे है। लंच के समय पासिंदु सूरियाबंडारा 35 और कामिंदु मेंडिस 10 रन पर खेल रहे थे। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया है.
इससे पहले श्रीलंका ने सोनल दिनुशा (103) के लगातार दूसरे शतक के बावजूद अपनी पहली पारी में 290 रन बनाए. भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। इस तरह से उसे पहली पारी के आधार पर 213 रन की बढ़त मिली, भारत ने अपनी दूसरी पारी शुरू करने के बजाय श्रीलंका को फॉलोऑन देने का फैसला किया. भारत ने पहले टेस्ट मैच में 165 रन से जीत हासिल करके दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना रखी है।
ये भी पढ़ें- कोहली-रोहित नहीं, इन 2 खिलाड़ियों के साथ गौतम गंभीर कर रहे हैं नाइंसाफी? पूर्व भारतीय दिग्गज ने उठाए बड़े
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं