विज्ञापन

27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में दिल्ली वापसी, कुलदीप यादव 13.50 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल

Rishabh Pant and Kuldeep Yadav IPL Trade: भारत के बेहतरीन व्हाइट-बॉल गेंदबाजों में से एक, कुलदीप अपनी मौजूदा 13.50 करोड़ रुपये की फीस पर LSG में होंगे शामिल.

27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में दिल्ली वापसी, कुलदीप यादव 13.50 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल
Rishabh Pant and Kuldeep Yadav IPL Trade: कुलदीप अपनी मौजूदा 13.50 करोड़ रुपये की फीस पर LSG में होंगे शामिल

Rishabh Pant and Kuldeep Yadav IPL Trade, LSG-DC: आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े और अनोखे खिलाड़ियों का ट्रेड पूरा हो चुका है, जिसमें करोड़ों रुपये का बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स (DC) में वापसी हो गई है, जबकि उनके बदले स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का हिस्सा बन गए हैं. इस अदला-बदली में दोनों खिलाड़ियों की फीस और कीमतों का गणित सबसे ज्यादा चर्चा में है.

27 करोड़ से सीधे 15 करोड़ की फीस पर दिल्ली लौटे ऋषभ पंत

आईपीएल 2025 के प्लेयर ऑक्शन (नीलामी) में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में खरीदा था, जो आईपीएल इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बोली थी, लेकिन इस बड़े ट्रेड समझौते के तहत ऋषभ पंत अब अपनी इस पुरानी रिकॉर्ड तोड़ कीमत को छोड़कर, केवल 15 करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर दिल्ली कैपिटल्स में दोबारा शामिल होने के लिए राजी हो गए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: BCCI

पंत उस फ्रेंचाइजी में वापस आ रहे हैं जहां उन्होंने 2016 से 2024 के बीच नौ सीज़न बिताए, सबसे ज्यादा 111 मैच खेले और 43 मैचों में टीम की कप्तानी भी संभाली थी.

Latest and Breaking News on NDTV

13.50 करोड़ की मौजूदा फीस पर लखनऊ के हुए कुलदीप यादव

दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स के साथ पांच सीज़न तक बेहद सफल प्रदर्शन करने वाले बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन चुके हैं. कुलदीप यादव के लिए लखनऊ की टीम को अपनी जेब से कोई अतिरिक्त रकम नहीं बढ़ानी पड़ी है. वो अपनी मौजूदा 13.50 करोड़ रुपये की फीस पर ही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम में शामिल होंगे. दिल्ली के लिए 65 मैचों में 72 विकेट लेने वाले कुलदीप अब इसी प्राइस टैग के साथ लखनऊ की गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com