विज्ञापन

'हम अपने खिलाड़ियों को गाली नहीं देते', भारतीय दिग्गज ने पाकिस्तानियों पर बोला हमला, चौंका देगी वजह

India vs Pakistan: मदन लाल ने बड़ा बयान दिया है. 74 वर्षीय क्रिकेटर ने एएनआई के साथ हुई चर्चा के दौरान कहा, 'सबसे महत्वपूर्ण मैच फाइनल है, भारत बनाम पाकिस्तान नहीं...

'हम अपने खिलाड़ियों को गाली नहीं देते', भारतीय दिग्गज ने पाकिस्तानियों पर बोला हमला, चौंका देगी वजह
IND vs PAK
  • मदन लाल ने कहा कि पाकिस्तानी प्रशंसक अपने ही खिलाड़ियों को गाली देते हैं और टेलीविजन तक तोड़ देते हैं
  • मदन लाल ने बताया कि भारतीय प्रशंसक इस मुकाबले को केवल एक खेल मानते हैं और गाली या तोड़फोड़ नहीं करते हैं
  • उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच को फाइनल से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं बताया और इसे सामान्य मुकाबला कहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs Pakistan: हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मदन लाल (Madan Lal) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसकों को निशाना बनाते हुए कहा कि पाकिस्तानी फैंस अपने ही खिलाड़ियों को गाली देते हैं. यही नहीं उनकी टीम भारत के खिलाफ हार जाती है तो वह टेलीविजन तक को तोड़ देते हैं. मदन लाल ने अपनी बातों पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय प्रशंसकों के साथ ऐसा नहीं है. वे इस भिड़ंत को सिर्फ एक मैच की तरफ देखते हैं. 1983 वर्ल्ड कप विजेता ने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला फाइनल से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है. 

15 फरवरी को कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले अहम मुकाबले से पूर्व 74 वर्षीय क्रिकेटर ने एएनआई के साथ हुई चर्चा के दौरान कहा, 'सबसे महत्वपूर्ण मैच फाइनल है, भारत बनाम पाकिस्तान नहीं... हालांकि, इस मुकाबले को बहुत सारे लोग देखते हैं. क्योंकि 1947 से पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध अच्छे नहीं हैं. इसलिए यह मैच अधिक तनावपूर्ण हो जाता है. हम इसे अपने देश (भारत) में केवल एक खेल की तरह देखते हैं. हम अपने खिलाड़ियों को गाली देना या टेलीविजन तोड़ना शुरू नहीं कर देते हैं.'

महीने की शुरुआत से पहले बहिष्कार की धमकी दे रहा था पाकिस्तान

आपको बता दें कि महीने की शुरुआत से पहले पीसीबी, भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बहिष्कार की धमकी दे रहा था. हद तो तब हो गई जब वहां की सरकार भी इसमें शामिल हो गई. उसके पश्चात दोनों टीमों के मुकाबले पर अनिश्चितता के बादल छाने लगे थे. 

हालांकि, महीने की शुरुआत में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर लाहौर में एक खास बैठक की. जहां से सकारात्मक परिणाम निकल कर सामने आया. दोनों टीमें तय समयानुसार अब 15 फरवरी को कोलंबो में आमने सामने होंगी. 

यह भी पढ़ें- कपिल, शोएब, वासन… दिग्गजों ने बताया भारत-पाकिस्तान मैच में कितने बनेंगे रन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com