विज्ञापन

8 छक्के, 5 चौके, 190.56 का स्ट्राइक रेट, राजस्थान रॉयल्स के स्टार के विस्फोट में धुंआ-धुंआ हुआ स्टेडियम, VIDEO

ट्राई-सीरीज में नामीबिया के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने 53 गेंदों में अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की पहली सेंचुरी जड़ी है.

8 छक्के, 5 चौके, 190.56 का स्ट्राइक रेट, राजस्थान रॉयल्स के स्टार के विस्फोट में धुंआ-धुंआ हुआ स्टेडियम, VIDEO
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने कमाल कर दिया है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे के बीच जारी T20I ट्राई-सीरीज में नामीबिया के खिलाफ तूफानी शतक जड़ते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. मैच के दौरान पारी का आगाज करने मैदान में आए प्रीटोरियस ने कुल 53 गेंदों का सामना किया. इस बीच देखते ही देखते 190.56 की स्ट्राइक रेट से 101 रन कूट डाले. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से पांच चौके और आठ खूबसूरत छक्के देखने को मिले. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके करियर का यह पहला शतक है.  

गेरहार्ड इरासमस के बने शिकार 

मैच के दौरान प्रिटोरियस विपक्षी टीम के कप्तान गेरहार्ड इरासमस के शिकार बने. इरासमस ने उन्हें बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. इरासमस ने जिस गेंद पर प्रिटोरियस को बोल्ड किया. वह बेहद ही खूबसूरत यॉर्कर थी. प्रिटोरियस जब तक इरासमस की इस गेंद को समझ पाते और बल्ला नीचे लाते. तब तक गेंद स्टंप से टकरा चुकी थी. नतीजन उन्हें निराश कदमों के साथ पवेलियन का रास्ता देखना पड़ा. 

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल चुके हैं प्रिटोरियस

प्रिटोरियस देश की प्रतिष्ठित लीग आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से शिरकत कर चुके हैं. उन्हें फ्रेंचाइजी ने 2025 में चोटिल नीतीश राणा के रिप्लेसमेंट के तौर पर उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था. खबर लिखे जाने तक प्रिटोरियस ने आईपीएल में कुल दो मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से दो पारियों में 3.5 की एवरेज से महज सात रन निकले हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 87.50 का रहा.

228 रन बनाने में कामयाब रही दक्षिण अफ्रीका 

प्रिटोरियस की इस शानदार बल्लेबाजी के बदौलत दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाने में कामयाब रही. प्रिटोरियस ने जहां 101 रनों का योगदान दिया. वहीं कॉनर एस्टरहुइजेन 40 गेंद में 220.00 की स्ट्राइक रेट से 88 रन बनाने में कामयाब रहे. रुबिन हरमन ने 21 गेंदों में 26 रनों का योगदान दिया.

विपक्षी टीम की तरफ से जान बाल्ट के हाथ में सर्वाधिक दो सफलता आई. वहीं गेरहार्ड इरासमस और रुबेन ट्रम्पेलमैन ने क्रंमशः एक-एक विकेट चटकाए. 

सबसे कम उम्र में T20I शतक लगाने वाले फुल मेंबर टीम के खिलाड़ी

20 साल और 161 दिन - लुआन-ड्रे प्रीटोरियस - दक्षिण अफ्रीका
20 साल और 337 दिन - हजरतुल्लाह जजई - अफगानिस्तान
21 साल और 279 दिन - यशस्वी जायसवाल - भारत
21 साल और 324 दिन - ब्रायन बेनेट - जिम्बाब्वे 
22 साल और 5 दिन - तिलक वर्मा - भारत 

यह भी पढ़ें- सज गया मंच, एशियन गेम्स से पहले भारत-जापान के बीच क्रिकेट के मैदान में होगा जंग, बीसीसीआई ने किया ऐलान
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South Africa, Lhuan-dre Gilbert Pretorius, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com