इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 12 रन से हराकर उससे एक तय दिख रही जीत छीन ली. पंजाब से मिले 127 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय हैदराबाद की मैच पर बहुत ही अच्छी पकड़ थी. एक समय पंजाब का स्कोर 16 ओवर में 3 विकेट पर 100 रन था, लेकिन मनीष पांडे क्या आउट हुए कि मानों विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया और हैदराबाद ने अपने आखिरी विकेट सिर्फ 17 रन के भीतर गंवाते हुए एक तय दिखाई पड़ रही जीत को गंवा दिया. पंजाब के लिए क्रिस जॉर्डन और युवा अर्शदीप ने तीन-तीन विकेट चटकाए.
इससे पहले पंजाब की टीम इस मुकाबले में पंजाब को बड़ी चुनौती देने में नाकाम रहा. हैदराबाद से पहले बैटिंग का न्योता पाने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने हैदराबादी टीम के सामने जीत के लिए कोटे के 20 ओवरों में 127 का लक्ष्य रखा था. पंजाब को मैच से पहले ही झटका लगा, जब मैच शुरू होने से पहले उसके आतिशी ओपनर मयंक अग्रवाल बाहर हो गए. दबाव आया, तो इस मौके पर गेल और कप्तान केएल राहुल दोनों ही नहीं चले.यह तो विंडीज के लेफ्टी विकेटकीपर निकोलस पूरन के नाबाद 32 रन थे, जिससे पंजाब 20 ओवरों में 7 विकेट पर 126 तक पहुंचने में कामयाब रहा. संदीप शर्मा, राशिद खान और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट चटकाए.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Innings Break!
— IndianPremierLeague (@IPL) October 24, 2020
Brilliant bowling and outstanding fielding by #SRH helps restrict #KXIP to a total of 126/7 on the board.
SRH need 127 runs to win the game.
Live - https://t.co/Tfcy5x6kie #Dream11IPL pic.twitter.com/cCoSxKn1fj
इससे पहले दोनों टीमों ने अपनी इलेवन में बदलाव किए. मयंक अग्रवाल और जिमी नीशम को की जगह पंजाब की इलेवन में मनदीप सिंह और क्रिस जॉर्डन को शामिल किया गया. मयंक अग्रवाल आखिरी पलों में प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए. वहीं हैदराबाद टीम ने शहबाज नदीम की जगह लेफ्टी सीमर खलील अहमद को जगह दी गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं