- टूर्नामेंट में कुल 24 मैच खेले जाएंगे
- अच्छी खासी इनामी राशि है टूर्नामेंट की
- दुनिया के सितारा क्रिकेटर हिस्सा लेंगे
आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के लिए एक उम्मीद जगाने वाली खबर यह है कि लंका प्रीमियर लीग (LPL) के तीसरे संस्करण का आयोजन जुलाई 31 से होगा और टूर्नामेंट (Lanka Premier League) अगस्त 21 तक खेला जाएगा. यह श्रीलंका का अब शीर्ष घरेलू टी20 टूर्नामेंट बन चला है. पिछले हुए संस्करणों दुनिया भर के कई दिग्गज खिलाड़ी इस टूर्नामेंट खेल चुके हैं. शाहिद आफरीदी और क्रिस गेल सहित कई खिलाड़ी टूर्नामेंट का हिस्सा बन चुके हैं. और उम्मीद है कि इस साल होने वाले संस्करण में भी कई सितारा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों के खेलने की उम्मीद न के ही बराबर है. चलिए हम टूर्नामेंट से जुड़ी जानकारी आपको बारी-बारी से देते हैं.
यह भी पढ़ें: दिनेश कार्तिक को पहले मैच में इलेवन से बाहर रखना चाहिए था, गंभीर का हैरानी भरा बयान
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
1. दो मैदानों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट
टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका बोर्ड ने आरपीआईसी, कोलंबो और एमआरआईसीएस, हंबनटोटा को चुना है. यह श्रीलंका के शीर्ष मैदानों में शामिल हैं और यहां दर्शकों की क्षमता भी खासी होती है. पांच टीमों की भागीदारी वाले टूर्नामेंट के शुरुआती मैच कोलंबो और आगे के मैच हंबनटोटा में खेले जाएंगे.
2. कुल मिलाकर 24 मैचों का आयोजन
टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 24 मैच आयोजित होंगे. इंटरनेशनल खिलाड़ियों की भागीदारी वाले टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों के ड्रॉफ्ट का ऐलान जल्द ही होगा. पिछले साल टूर्नामेंट का किताब जाफना किंग्स ने जीता था. तब उसने गाले ग्लैडिएटर्स को 23 रन से मात दी थी.
यह भी पढ़ें: मिशेल ही नहीं, राहुल द्रविड़ भी तोड़ चुके हैं शॉट से बीयर का ग्लास, पुराना Video हुआ वायरल
3. इतना पैसा मिलता है खिलाड़ियों को
श्रीलंका लीग से खिलाड़ियों को भारतीय मुद्रा में लगभग 32 लाख रुपये मिलते हैं, लेकिन इसमें कुछ महंगे खिलाड़ी भी खेलते हैं. औरर यह प्रति मैच भारतीय मुद्रा में लगभग 18 लाख से लेकर 44 लाख रुपये फीस पाते हैं और इनकी फीस में बढ़ावा होता रहा है. श्रीलंकाई राजपक्षे का वेतन प्रति मैच लगभग 44 लाख रुपये है.
4. इतनी इनामी राशि है लीग की
श्रीलंका लीग की इनामी रकस भी खासी है. अगर साल 2020 संस्करण की बात की जाए, तो विजेता टीम को भारतीय मुद्रा में 20 करोड़ रुपये मिले, तो उप विजेता को 13 करोड़ रुपये मिले.
हमारे स्पोर्ट्स यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
(इनपुट: ANI)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं