- पहले मैच में कार्तिक सिर्फ 2 ही गेंद खेल सके थे
- स्टेडियम गूंज उठा था डीके..डीके के नारों से
- ..लेकिन गौतम गंभीर की राय अलग है
भारत वीरवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में मेहमान टीम से 7 विकेट से हार गया. आपने देखा कि इस मुकाबले में तीन साल बाद टीम इंडिया की जर्सी में खेले दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) जब बल्लेबाजी के लिए उतरे, तो कैसे पूरा अरुण जेतली स्टेडियम डीके...डीके से गुंजायमान हो गया था. जाहिर है कि यह सम्मान दिनेश कार्तिक ने पिछले दिनों आईपीएल में अपने गजब के प्रदर्शन से हासिल किया है, लेकिन बहुत ही हैरानी की बात यह है कि जहां सभी दिग्गज ने हाल ही में कार्तिक की जमकर तारीफ की है, तो वहीं गौतम गंभीर ने अलग ही सुर लगाया है. गंभीर का कहना है कि पहले टी20 कार्तिक को नहीं खिलाया जाना चाहिए था.
यह भी पढ़ें: मिशेल ही नहीं, राहुल द्रविड़ भी तोड़ चुके हैं शॉट से बीयर का ग्लास, पुराना Video हुआ वायरल
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पहले टी20 में भारतीय टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनायी की और मैच में कार्तिक को सिर्फ दो ही गेंद खेलने को नसीब हुयीं. उन्हें ज्यादा समय नहीं मिला और न गेंदें. ऐसे में गौतम गंभीर का यह कहना समझ से पर दिख रहा है कि मैनेजमेंट को दिनेश की जगह दीपक हूडा को इलेवन में खिलाना जाना चाहिए थे. गंभीर ने हूडा को खिलाने के पीछे यह वजह बतायी है कि हूडा भविष्य के खिलाड़ी हैं.
पूर्व ओपनर ने स्टार-स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि अब आप दिनेश के साथ खेल चुके हो और उन्हें ही आगे खिलाओगे, लेकिन मेरा अभी भी यह मानना है कि टीम हूडा को मैदान पर उतार सकती थी. वह शानदार फॉर्म में है और युवा भी है. लेकिन अगले मैचों में मैं नहीं सोचता कि जब तक पिच पूरी तरह से सूखी नहीं होती, तब तक कोई इलेवन में बदलाव किए जाने की जरूरत है. गंभीर ने कहा कि अगर पिच को देखते हुए टीम में दूसरे स्पिनर को खिलाने की जरूरत पड़ती है, तो बारत को रवि बिश्नोई को टीम में जगह देनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: पाक उप-कप्तान की इस अदा ने जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया बोला, "वाह शादाब", video
वहीं, पूर्व बैटिंग कोच बांगड़ का भी मानना है कि भारत को दूसरे टी20 में इसी टीम के साथ मैदान पर उतरना चाहिए क्योंकि पहला मैच गेंदबाजों के लिए खराब प्रदर्शन एक दिन विशेष की बात है. और ये गेंदबाज आने वाले मैचों में बेहतर कर सकते हैं. यहां जरूरत बेहतर प्लानिंग और इस पर अमलीकरण की है. उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि मैनेजमेंट इन खिलाड़ियों का समर्थन करे और ज्यादा कांट-छांट करने के बजाय खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौके दे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं