- गिलास तोडू शॉट देखिए...!
- मत छलाओ जाम, शॉट में है जान !
- कभी देखे हैं ऐसे गिलास तोडू शॉट?
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ट्रेंटब्रिज में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बहुत ही रोचक नजारा देखने को मिला, जब कीवी बल्लेबाज डारेल मिशेल (Daryl Mitchell) का एक हवाई शॉट दर्शकदीर्घा में बीयर के ग्लास के साथ मैच का लुत्फ उठा रहे फैंस के ग्लास में जा समाया. मिशेल ने कदमों का इस्तेमाल करते हुए मिडऑफ के ऊपर से जो छक्का जड़ा, वह सीथा बीयर पी रही महिला फैंस के ग्लास सा टकाया और बीयर इधर-उधर छलक गयी. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इसे अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से भी शेयर किया, तो इस वीडियो ने वायरल होने में देर नहीं लगायी. बहरहाल, जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो फैंस राहुल द्रविड़ का एक पुराना वीडियो भी खोद लाए.
यह भी पढ़ें: पाक उप-कप्तान की इस अदा ने जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया बोला, "वाह शादाब", video
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
द्रविड़ का यह वीडियो काफी पुराना है. और इंग्लैंड के साथ खेले गए मुकाबले में द्रविड़ का प्वाइंट के ऊपर से जड़ा छक्का भी कुछ ऐसी ही अंदाज में मैच देख रहे दर्शक के ग्लास को चूर करते हुए बीयर को छलका गया.
Since the video of Daryl Mitchell destroying a cricket fan's beer pint is going viral, here's Rahul Dravid doing it with a flat six.pic.twitter.com/vL37u8KSzN
— TheRandomCricketPhotosGuy (@RandomCricketP1) June 11, 2022
यह भी पढ़ें: World Cup Super League में पाकिस्तान को लगातार जीत से हुआ फायदा, भारत टॉप 5 से बाहर
बहरहाल, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड मुकाबले की बात करें, तो मिशेल ने जैक लीच की गेंद पर यह परफैक्ट छक्का जड़ा. यह महिला दर्शक सबसे आगे से कुछ पीछे की पंक्ति में बैठकर बीयर के साथ मैच का लुत्फ उठा रही थी. जैसे ही गेंद हवा में गयी, तो होर्डिंग के पास बैठे दर्शक अपनी ओर गेंद को आता देख खड़े हो गए. लेकिन पिंट बीयर के साथ मैच देख रही महिला अपनी जगह से नहीं उठी. और जब यह नाटकीय घटना घटी, तो एक बार को ऐसा प्रतीत हुआ कि मानो यह फैन नींद से जागी हो. बीयर महिला के कंधे के दायीं ओर बिखर गयी और महिला गेंद लगने से दर्द से कराहती भी दिखायी पड़ी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं