kumar Sangakkara on Vaibhav Sooryavanshi: आयरलैड के हाथों बेल्फास्ट में शुक्रवार को मिली 34 रन से स्तब्धकारी हार के बीच सुपरकिड वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की चर्चा जोरों पर है. वैभव को पहले मैच की XI से बाहर रखा गया था. और तभी से उन्हें लेकर दिग्गज अलग-अलग बातें कर रहे हैं, तो कोई उनके पुराने किस्सों के बारे में बताकर सूर्यवंशी के केस को मजबूत करने में लगा है. अब राजस्थान क्रिकेट के क्रिकेट डायरेक्टर और पूर्व दिग्गज कुमार संगाकारा ने ने उस घटना का खुलासा किया जब वैभव ने बैटिंग करने जाने से पहले उनसे 13 छक्के जड़ने की बात कही थी. और वैभव ने किए गए वादे में 10 छक्के मारे
सूर्यवंशी ने इस साल आईपीएल की 16 पारियों में 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए हैं। पूर्व श्रीलंकाई कप्तान और राजस्थान रॉयल्स के वर्तमान मुख्य कोच व क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने बताया कि कैसे इस युवा भारतीय प्रतिभावान खिलाड़ी ने रॉयल्स के अपने साथियों डोनोवन फरेरा और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 छक्के जड़ने के बारे में बताया था.
KUMAR SANGAKKARA ON THE CONFIDENCE OF VAIBHAV SOORYAVANSHI. 🗣️
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 27, 2026
"When we were chasing 220 Vs LSG this year, Vaibhav walked out and winked at me and says, 'Coach, don't worry. It's done'. He tells Donovan Ferreira and Lhuan-dre Pretorius, 'Listen, I'm going to hit 13 sixes, once… pic.twitter.com/MnkCe7iWta
संगकारा ने 'स्काई स्पोर्ट्स' को बताया, 'इस साल हम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेल रहे थे. हमें प्रतियोगिता में बने रहने के लिए 221 रन का पीछा करना था. हमने पहले फील्डिंग की. वैभव बाहर आ रहा था. उसने मुझे देखकर आंख मारी और कहा, 'कोच, चिंता मत करो. हो जाएगा.' पूर्व दिग्गज ने आगे बताया, 'वह ड्रेसिंग रूम में गया और डोनोवन फरेरा और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस से कहा, 'सुनो, तुम दोनों. मैं अब 13 छक्के मारने वाला हूं. और एक बार जब मैं ऐसा कर लूं, तो बाकी काम तुम संभाल लेना. उसने 10 छक्के मारे. और जब उसने पांच छक्के जड़ दिए थे तो डोनोवन और प्रिटोरियस ने सोचा, 'यह क्या कह रहा है? फिर वे अचानक बैठ गए और बोले, 'बेहतर होगा कि हम इसकी गिनती शुरू कर दें क्योंकि यह बच्चा वास्तव में ऐसा करने वाला है. तो, उस स्तर का आत्मविश्वास उसमें है.'
संगकारा ने आगे कहा, 'मैंने पहली बार वैभव को तब देखा था जब मैं गुवाहाटी में दो सप्ताह की अवधि के लिए आया था. मैं किनारे पर गया, वहां एक बहुत ही खराब छोटा सा साइड नेट था, जहां आर्चर और संदीप शर्मा जैसे तेज गेंदबाजों का सामना करना था और कोई भी वहां बल्लेबाजी नहीं करना चाहता था. और मैंने देखा कि वैभव चल कर आया (और उससे कहा), 'मैं बल्लेबाजी करूंगा.' नई गेंदें थीं और मैं हर बार उसके बल्ले से आने वाली आवाज सुन सकता था, जैसे बंदूक की गोली. और मुझे लगता है कि उसने आर्चर को पूरी तरह से धो दिया. उसने संदीप शर्मा की भी जमकर धुनाई की. इतना ज्यादा कि एक समय मुझे लगता है कि आर्चर रुक गया और हंसने लगा क्योंकि वह तेजी से गेंदबाजी कर रहा था, और यह 14 साल का बच्चा उसे पूरी बेपरवाही से खेल रहा था.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं