Ind vs Eng; Kuldeep Yadav: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच जारी पांचवें टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और उसके बाद दोनों ही ओपनर बल्लेबाज़ बेहद ही सहज तरीके से बल्लेबाज़ी करते हुए नज़र आ रहे थे. धर्मशाला के पिच को लेकर जैसा अनुमान लगाया जा रहा था और जैसा की रिकॉर्ड में भी इस बात के गवाह हैं की इस पिच पर तेज़ गेंदबाज़ो को ज्यादा मदद मिलती है लेकिन पहले दिन के दोनों सेशन की बात की जाये तो स्पिन गेंदबाज़ी का ही दबदबा रहा है क्योंकि शुरुआत के तीन विकेट स्पिन गेंदबाज़ और चाइनामैन के नाम से मशहूर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav Five Wicket Haul in Dharamshala Test) के खाते में ही गया था.
उम्मीद के मुताबिक जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने क्राउली (71 गेंद में नाबाद 61 रन) और बेन डकेट (Ben Duckett Wicket) (58 गेंद में 27 रन) को परेशान किया लेकिन इंग्लैंड की सलामी जोड़ी भारतीय गेंदबाजों को 18 ओवर तक सफलता से महरूम रखने में सफल रही.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
4⃣th FIFER in Tests for Kuldeep Yadav! 👏 👏
— BCCI (@BCCI) March 7, 2024
What a performance this has been! 👌 👌
Follow the match ▶️ https://t.co/jnMticF6fc #TeamIndia | #INDvENG | @imkuldeep18 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/zVGuBFP92l
कुलदीप ने तोड़ा 45 साल पुराना रिकॉर्ड
कुलदीप यादव ने इंगलैंड के खिलाफ अपने फिरकी का जलवा बरक़रार रखते हुए पांचवे टेस्ट में पांच विकेट अपने नाम किया और इसके साथ ही कुलदीप भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 17वें खिलाड़ी बन गए, इस दौरान कुलदीप ने पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी के 45 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रच दिया, बिशन सिंह बेदी ने 77 मुकाबलों में कुल 273 विकेट अपने नाम किया था. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में दो विकेट चटकाने के साथ ही कुलदीप ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया, कुलदीप ने अब तक 150 मुकाबले खेलते हुए 275 विकेट चटकाए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं