विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2024

WATCH VIDEO: केएस भरत ने अपना शतक प्रभु श्री राम को खास अंदाज में किया समर्पित

KS Bharat dedicated his hundred to Lord Ram: भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच मैच के बात करें तो इंग्लैंड लायंस और भारत ए के बीच मैच ड्रा पर खत्म हुआ. 

WATCH VIDEO: केएस भरत ने अपना शतक प्रभु श्री राम को खास अंदाज में किया समर्पित
KS Bharat dedicated his hundred to Lord Ram, केएस भरत का खास अंदाज

England Lions tour of India: अहमदाबाद (India A vs England Lions) में खेले जा रहे अनऑफिशियली टेस्ट  (1st unofficial Test, Ahmedabad) मैच में इंग्लैंड लांयंस के खिलाफ मैच में भारत ए (ENG Lions vs IND A) के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत (KS Bharat) ने दूसरी पारी में शानदार शतक जमाने का काम किया. भरत ने 'लॉर्ड राम' को अपना शतक  डेडिकेट किया. दरअसल, जिस अंदाज में केएस भरत ने शतक जमाने के बाद जश्न मनाया उसने फैन्स का दिल जीत लिया है. केएस भरत ने शतक लगाने के बाद Arrow चलाने का एक्ट कर प्रभु श्री राम को अपना यह खास शतक डेडिकेट किया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल (Video viral) हो रहा है. भरत दूसरी पारी में 116 रन बनाकर नाबाद रहे.

बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है. वहीं, भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच मैच के बात करें तो इंग्लैंड लायंस और भारत ए के बीच मैच ड्रा पर खत्म हुआ. 

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए सचिन, कोहली और आनंद सहित स्टार खिलाड़ी आमंत्रित
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, स्प्रिंट क्वीन पीटी ऊषा और स्टार फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया सहित स्टार खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है. निमंत्रण पत्र की सूची में राज्य के 500 से अधिक खास मेहमान शामिल हैं जिसमें राजनेता, अभिनेता, खेल सितारे और उद्योगपति शामिल हैं जिन्हें सोमवार को होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है.

इस सूची में तेंदुलकर के अलावा विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव, ‘लिटिल मास्टर' सुनील गावस्कर के साथ महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग और भारतीय क्रिकेट कोच राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं. मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम के रविंद्र जडेजा और रोहित शर्मा को आमंत्रित किया गया है. (भाषा के साथ)

यह भी पढ़ें: मोहम्मद रिजवान ने ऐसा रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास

यह भी पढ़ें: "एकतरफा तलाक...", पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ शोएब मलिक ने की शादी, सानिया मिर्जा के पिता का रिएक्शन हुआ वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com