विराट कोहली की 50वीं शतकीय पारी के बाद भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि यह खिलाड़ी अपने करियर में अभी कई और उपलब्धि हासिल करेगा. कोहली ने वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान अपना 50वां वनडे शतक बनाया और अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर से एक शतक आगे निकल गए. कोहली ने यहां ईडन गार्डन्स में पत्रकारों से कहा, ‘‘ कोहली की उपलब्धि तक पहुंचने के लिए काफी जतन करने होंगे. उनका करियर अभी खत्म नहीं हुआ है. यह कमाल की उपलब्धि है.'' गांगुली ने इस मौके पर आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए भारतीय टीम की तारीफ की.
उन्होंने कहा, ‘‘ भारत इस समय अविश्वसनीय क्रिकेट खेल रहा है. चाहे वो रोहित शर्मा हों, शुभमन गिल हों, श्रेयस अय्यर हों या फिर गेंदबाज. यह एक संपूर्ण टीम है, इस टीम में जबरदस्त प्रतिभा है. लेकिन हमें एक समय में एक मैच के बारे में सोचने की जरूरत है.''भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व प्रमुख ने कहा कि वानखेड़े मैदान की पिच में कुछ भी गलत नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘ जिस पिच पर वे खेल रहे है वह अच्छी पिच दिख रही है. यह दोनों टीमों के लिए समान है. वानखेड़े की पिच में कुछ भी गलत नहीं है.''
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
विराट कोहली ने जब क्रिकेट के मैदान में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया तो उनके नायक ने तालियां बजाईं, उनकी पत्नी ने ‘फ्लाईंग किस' दिए और फुटबॉल के एक पूर्व दिग्गज ने दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में हतप्रभ होकर इस नजारे का लुत्फ उठाया. विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली ने एक बार फिर बड़े मैचों में अपनी काबिलियत का लोहा मनाने के हुए बुधवार को यहां एकदिवसीय क्रिकेट में अपना 50वां शतक पूरा किया. कोहली का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम में तेंदुलकर, कोहली की अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा और फुटबॉल के दिग्गज डेविड बेकहम मौजूद थे.
कोहली ने 113 गेंद में 117 रन बनाये. उन्होंने भारतीय पारी के बाद प्रसारकों से कहा,‘‘ अच्छा, मैं महसूस कर रहा हूं... (थोड़ा विराम लेने के बाद), उस महान व्यक्ति (तेंदुलकर) ने मुझे बधाई दी. मेरे लिए यह सब एक सपने जैसा लगता है, यह असली है. यह सच होना बहुत शानदार है.'' उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कभी नहीं लगा कि मैं अपने करियर में इस मुकाम तक पहुंच पाउंगा. यह सेमीफाइनल है, बस खुशी है कि सब कुछ एक साथ हुआ.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं