चेन्नई के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराजर्स हैदराबाद और केकेआर (KKR vs SRH) के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के समर्थक बहुत ही ज्यादा बेसब्री से मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं. दोनों ही चाहने वालों के अपनी-अपनी टीम के पक्ष में अनेक दावे हैं, लेकिन दावे और तथ्य दो अलग-अलग बाते हैं. और एक बड़ा तथ्य ऐसा है, जो मुकाबला शुरू होने से केकेआर को फायदा दे रहा है. मतलब टेनिस की तर्ज पर केकेआर एडवांटेज के साथ मैदान पर उतरेगा. और यह हैं मैच में बीच के नौ ओवर. और इन ओवरों में केकेआर के गेंदबाज हैदराबादी गेंदबाजों से कहीं आगे हैं.
जानें मैच धुलने पर कौन बनेगा चैंपियन
ये ओवर बहुत ही अहम हैं
आईपीएल में पारी के बीच के ओवर किसी भी टीम के लिए बहुत ही ज्यादा अहम हैं. पारी में बीच के ओवर यानी सातवें से लेकर 15वे ओवर तक के ओवर बहुत ही ज्यादा अहम हैं. और ये 7-15 तक वे ओवर हैं, जिसमें केकेआर के गेंदबाज दबदबा बेहतर रहा है. इन ओवरों में केकेआर के गेंदबाजों ने अभी तक 8.50 के इकॉमी रन-रेट से रन बनाए हैं, तो वहीं हैदराबाद के गेंदबाजों ने 9.59 के इकॉमी रन-रेट से रन खर्च किए हैं. इस अवधि में केकेआर के बॉलरों ने 46 विकेट लिए हैं, तो हैदराबाद के बॉलरों ने 26 विकेट चटकाए हैं. साफ है कि आज बड़ा मुकाबला इन नौ ओवरों का भी है. और जिस भी टीम के बॉलरों का इन नौ ओवरो में दम दिखाएंगे, उसी टीम के जीतने के आसार बहुत ही प्रबल हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यहां भी केकेआर का पलड़ा भारी
दोनों टीमों के बीच मुकाबला मुख्य रूप से स्पिनरों के बीच ही है. इस मामले में केकेआर के पास जहां सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती हैं, तो हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा कमजोर है. पिच स्पिन की मांग कर रही है, लेकिन हैदराबाद के पास मयंक मारकंडे ही हैं या फिर पिछले मैच में तीन विकेट चटकाने वाले शाहबाज अहमद. पिछले मैच में हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा से गेंदबाजी कराई जरूर, लेकिन केकेआर की तुलना में हैदराबाद का यह विभाग कमजोर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं