एशेज के शुरुआती दो टेस्ट में एलिस्टर कुक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है (फाइल फोटो)
- कहा-कुक की बॉडी लेंग्वेज अब पहले जैसी नहीं
- एशेज में अपनी जिम्मेदारी वह नहीं निभा पा रहे
- टेस्ट में 11 हजार से अधिक रन बना चुके हैं कुक
पर्थ:
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन ने एशेज सीरीज में पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक की बल्लेबाजी को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. पीटरसन ने कहा, " ऐसा लगता है कि कुक की बल्लेबाजी में अधिक रुचि नहीं रह गई है. जिस प्रकार से वह पिच पर जाते हैं और आउट होते हैं, उनकी बॉडी लेंग्वेज से लगता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर अब उनका (कुक का) करियर खत्म हो गया है."गौरतलब है कि कुक टेस्ट क्रिकेट में 11 हजार से अधिक रन बना चुके हैं, इसमें 31 शतक और 55 अर्धशतक शामिल हैं. कुक का बल्लेबाजी औसत (45.84) भी बेहतरीन रहा है.वैसे पीटरसन की राय में एशेज सीरीज में अब तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड, दोनों ही टीमों की बल्लेबाजी खराब रही है. वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले पीटरसन की यह टिप्पणी सामने आई है. उन्होंने दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले दो टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के प्रदर्शन पर निराशा जाहिर की है. पीटरसन ने कहा, "पिछले दो टेस्ट मैचों में जिस प्रकार का प्रदर्शन हुआ है, उससे यह जाहिर होता है कि इंग्लैंड की टीम इस सीरीज में 5-0 से मात खा सकती हैटीम को पर्थ में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में अच्छी शुरुआत करनी होगी." उन्होंने कहा, "इंग्लैंड के लिए कुक पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी, जिसे वह निभा नहीं पाए. इसके अलावा मार्क स्टोनमैन, जेम्स विंसे, डेविड मलान ने भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. जोए रूट भी बड़ा स्कोर नहीं कर पाए."
वीडियो: पुजारा बोले, धोनी और विराट में जीत की भूख है कॉमन
इंग्लैंड के इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "ऐसा लगता है कि मेरे पूर्व सहयोगी प्लेयर कुक की अब बैटिंग में अधिक रुचि नहीं है. जिस प्रकार से वह पिच पर जाते हैं और आउट होते हैं, उनके शरीर की चाल-ढाल से पता चलता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर अब उनका करियर समाप्त हो गया है." पीटरसन ने कहा, "मेरा मानना है कि दोनों ही टीमों की बल्लेबाजी अच्छी नहीं है. इसलिए, मुझे लगता है कि दोनों टीमों की स्थिति में ज्यादा अंतर नहीं है. ऐसे में अगर इंग्लैंड पर्थ में खेले जाने वाले मैच में अच्छा प्रदर्शन करती है, तो वह जीत जाएगी." (इनपुट;आईएएनएस)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kevin Pietersen, Alastair Cook