विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2025

अफ्रीकी टीम में नहीं थम रहा चोट का सिलसिला, मिलर के बाद अब इन दो खिलाड़ियों ने बढ़ाई चिंता

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए इंजरी एक समस्या बन गई है. टीम मिलर के चोट से अभी उबर भी नहीं पाई थी कि केशव महाराज और लुंगी एंगिडी की चोट ने नई समस्या खड़ी कर दी है.

अफ्रीकी टीम में नहीं थम रहा चोट का सिलसिला, मिलर के बाद अब इन दो खिलाड़ियों ने बढ़ाई चिंता
Lungi Ngidi
  • दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज अभ्यास के दौरान ग्रोइन में चोटिल हो गए हैं
  • तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी दाहिनी हैमस्ट्रिंग खिंचाव के कारण टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं
  • लुंगी एंगिडी के स्थान पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर टीम में शामिल किए गए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

इंग्लैंड दौरे पर गई दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए इंजरी एक बड़ी समस्या के रूप में उभरी है. कार्डिफ में बुधवार को खेले गए पहले टी20 मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज चोटिल हो गए. अभ्यास के दौरान उनके ग्रोइन में चोट लग गई. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने कहा, महाराज पहले टी20 में खेलने वाले थे, लेकिन आखिरी समय में उनकी जगह कॉर्बिन बॉश को टीम में शामिल किया गया.

दक्षिण अफ्रीका को लुंगी एंगिडी के रूप में दूसरा झटका लगा। दाएं हाथ का यह स्टार तेज गेंदबाज दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण आधिकारिक तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गया है. एंगिडी गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका लौट जाएंगे. लुंगी एंगिडी के विकल्प के रूप में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को टीम में शमिल किया गया है. बर्गर दूसरे टी20 से पहले टीम से जुड़ जाएंगे.

इससे पहले दिग्गज बल्लेबाज डेविड मिलर भी टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे. मिलर 'दं हड्रेड' के दौरान इंजर्ड हो गए थे. मिलर के रिप्लेसमेंट के रूप में किसी बल्लेबाज के नाम की घोषणा नहीं की गई है. बुधवार को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया मैच बारिश से बुरी तरह प्रभावित रहा.

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 7.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए थे कि बारिश आ गई. लंबे इंतजार के बावजूद बारिश के नहीं रुकने पर डकवर्थ लुईस नियम के तहत इंग्लैंड को जीत के लिए 5 ओवर में 69 रन का लक्ष्य दिया गया. इंग्लैंड 5 ओवर में 5 विकेट पर 54 रन बना सकी और 14 रन से मैच हार गई.

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव रचेंगे इतिहास! विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़, टीम इंडिया का बदलेंगे इतिहास

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com