विज्ञापन

Kavya Maran Reception: भुवनेश्वर कुमार से रजनीकांत तक, इंटरनेट पर छाईं काव्या मारन के रिसेप्शन की तस्वीरें

दक्षिण भारत की चर्चित शख्सियतों में शामिल काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर का वेडिंग रिसेप्शन चेन्नई में बेहद भव्य अंदाज में आयोजित हुआ. इस समारोह में राजनीति, सिनेमा, खेल और कारोबारी जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं.

Kavya Maran Reception: भुवनेश्वर कुमार से रजनीकांत तक, इंटरनेट पर छाईं काव्या मारन के रिसेप्शन की तस्वीरें
Kavya Maran-Anirudh Reception
NDTV

दक्षिण भारत की चर्चित शख्सियतों में शामिल काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर का वेडिंग रिसेप्शन चेन्नई में बेहद भव्य अंदाज में आयोजित हुआ. इस समारोह में राजनीति, सिनेमा, खेल और कारोबारी जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां उस तस्वीर ने बटोरीं जिसमें मुख्यमंत्री विजय, रजनीकांत, एमके स्टालिन और कलानिधि मारन एक साथ नजर आए. यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

राजनीति के बड़े चेहरे पहुंचे

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के रिसेप्शन में दक्षिण भारत की राजनीति के कई बड़े नाम शामिल हुए. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन, पीएमके नेता अंबुमणि रामदास और एमएमके नेता थमिमुन अंसारी ने समारोह में पहुंचकर न्यूली मैरिड कपल को शुभकामनाएं दीं.

एक ही आयोजन में अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा. मेहमानों ने परिवार के साथ समय बिताया और नवदंपती को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं.

फिल्मी सितारों से सजा समारोह

रिसेप्शन में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां भी पहुंचीं. सुपरस्टार रजनीकांत, निर्देशक शंकर, राघव लॉरेंस और अभिनेता-संगीतकार हिपहॉप तमिझा आधी समेत कई चर्चित चेहरे समारोह का हिस्सा बने. सितारों की मौजूदगी ने पूरे कार्यक्रम को और खास बना दिया, वहीं तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं.

क्रिकेट जगत के दिग्गज भी पहुंचे

सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े होने के कारण क्रिकेट जगत की भी खास मौजूदगी देखने को मिली. भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने समारोह में शिरकत की. इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन भी चेन्नई पहुंचे और नवदंपती को बधाई दी.

सोशल मीडिया पर छाई एक तस्वीर

हालांकि समारोह में कई नामचीन मेहमान मौजूद थे, लेकिन एक तस्वीर सबसे ज्यादा चर्चा में है. इस फोटो में मुख्यमंत्री विजय, रजनीकांत, एमके स्टालिन और कलानिधि मारन एक साथ दिखाई दे रहे हैं. राजनीतिक और फिल्मी दुनिया के प्रभावशाली चेहरों को एक फ्रेम में देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस तस्वीर को लगातार शेयर कर रहे हैं.

क्यों चर्चा में है यह जोड़ी?

सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालिक काव्या मारन आईपीएल के दौरान अपनी मौजूदगी के कारण देशभर में लोकप्रिय हैं. वहीं अनिरुद्ध रविचंदर अपने सुपरहिट गानों और फिल्मों के संगीत की वजह से युवाओं के बीच बड़ी पहचान रखते हैं. यही कारण है कि दोनों की शादी से जुड़े हर कार्यक्रम पर फैंस की नजर बनी हुई है. अब रिसेप्शन की तस्वीरों ने भी सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है.

यह भी पढ़ें-  पाकिस्तान के ब्लाइंड खिलाड़ियों की घटिया हरकत, अंपायर ने भी पार की हद, भारतीय बोर्ड ने जताई आपत्ति

यह भी पढ़ें-  'हमसे गलतियां हुईं...,' ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच ने सैंडपेपर कांड पर तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे बर्बाद हुआ करियर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Sunrisers Hyderabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com