Dinesh Karthik Wicket Controversy RCB vs RR: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ आठ विकेट पर 172 रन ही बना सकी. आरसीबी के लिए रजत पाटीदार ने 34, विराट कोहली ने 33 और महिपाल लोमरोर ने 32 रन का योगदान दिया. राजस्थान रॉयल्स के लिए आवेश खान ने 44 रन देकर तीन विकेट झटके. रविचंद्रन अश्विन को दो विकेट मिले. युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा और ट्रेंट बोल्ट ने एक एक विकेट प्राप्त हासिल किया.
कार्तिक को नॉट आउट दिए जाने पर विवाद
14.3 ओवर में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik Wicket DRS Controversy) पहली ही गेंद पर आउट. अश्विन के बाद आवेश ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट लिए. आवेश खान ने शानदार गेंद के साथ दिनेश कार्तिक को विकेट के आगे अपने जाल में फंसाया. जिसके बाद कार्तिक ने डीआरएस लेने का फैसला लिया और थर्ड अंपायर ने इसे नॉट आउट दिया. रिव्यू में दिखा जब गेंद बल्ले के करीब से गई, तब स्निकोमीटर पर स्पाइक थी. थर्ड अंपायर के लिए यह पता लगाना मुश्किल था कि यह स्पाइक गेंद और बल्ले के कनेक्शन से आई थी या फिर पैड से बैट टकराया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राजस्थान रॉयल्स का ट्वीट हुआ वायरल
What?
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 22, 2024
हालांकि, गेंद अंदरूनी किनारे के बहुत करीब है. थर्ड अंपायर ने नॉट आउट दिया. कुमार संगाकारा खुश नहीं दिखें, कुमार संगाकार ही नहीं सुनील गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान कहा कि बैट पैड से टकराया है. यानि दिनेश कार्तिक आउट थे? फैसले के बाद संगाकारा तुरंत डगआउट से उठकर चौथे अंपायर के पास गए. ठीक इसी दौरान राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals Tweet on Karthik Wicket) ने अपने ट्विटर (एक्स) हैंडल से WHAT? पोस्ट कर फैंस के बीच में खलबली मचा दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं