Kapil Dev on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के टी-20 टीम में शामिल होने के बाद महान कप्तान कपिल देव का पहला रिएक्शन सामने आया है. कपिल देव ने माना है कि वह अभी उस स्टेज पर जहां उसके ऊपर ज्यादा दबाव नहीं डाला जाना चाहिए. कपिल देव PTI के साथ बात करते हुए अपनी राय दी और मीडियो को आगाह किया है. कपिल ने कहा है कि "अभी वैभव टीम में आया है. क्लब क्रिकेट खेलना और इंटरनेशनल लेवल पर अपने देश के लिए खेलना, दोनों अलग-अलग है. इसलिए उसे अभी बिल्कुल फ्री छोड़ देना चाहिए".
वैभव को अभी खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है
कपिल देव ने वैभव को आगाह भी किया है और कहा है कि "देखिए उसे अपना फोकस बनाए रखना होगा, उसे अपनी फिटनेस पर वर्क करते रहना होगा. यह उसे ही बताना होगा कि वह कितना फोकस है. लेकिन मेरे नजर में वह स्पेशल है. लेकिन हां एक बच्चे से बहुत ज़्यादा उम्मीद करना गलत है. हमें भी संभलना होगा और उसपर दबाव नहीं बनाना होगा. अभी वह उस स्टेज पर जहां उसके बारे में ज्यादा नहीं बोला जाना चाहिए. यह गलत होगा. वह अभी बस टीम में आया है. उसे खेलने देने चाहिए."
“Don't expect too much too soon.
— News Arena India (@NewsArenaIndia) June 8, 2026
He has shown his unbelievable talent.
Many other things will happen.
He has special talent. He must stay focused.”
- Kapil Dev urges patience with Vaibhav Sooryavanshi's India call-up pic.twitter.com/JVUKRSlt4C
हम उसपर जरूरत से ज्यादा दबाव डाल रहे
पूर्व कप्तान कपिल देव ने 15 साल के वैभव को लेकर बात की और कहा, "क्लब क्रिकेट और सीनियर लेवल पर इंटरनेशनल क्रिकेट दोनों अलग है. जब आप अपने देश के लिए खेलते हैं तो यह एक अलग होता है. आपको दूसरे तरह से सोचना होता है. आप उसे समय दिजिए, उसको लेकर ज्यादा बात करना जल्दबाजी होगी. मैं मीडिया को आगाह करुंगा कि उसपर ज्यादा फोकस न करें और उसे फ्री होकर खेलने दें.मीडिया को वैभव से बहुत ज़्यादा उम्मीद करना छोड़नी होगी".
आईपीएल ने कई खिलाड़ियों की किस्मत बनाई
कपिल देव ने माना कि भारतीय टीम के सिलेक्शन में अब आईपीएल काफी अहम रोल अदा कर रहा है. उन्होंने कहा कि "आईपीएल की मदद से सिलेक्टर्स यह देख पाते हैं कि कौन सा खिलाड़ी किस तरह का क्रिकेट खेल रहा है. पूर्व कप्तान ने कहा कि सिलेक्टर्स के पास अब बहुत सारे विकल्प हैं और वह यह फैसला ले सकते हैं कि कौन टीम में फिट बैठ रहा है."
ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत में बने ये 5 महारिकॉर्ड, मानव सुथार और शुभमन गिल ने रचा इतिहास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं