Kane Williamson on IND vs NZ Semi Final: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने गुरूवार को कहा कि अगर उनकी टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में भाग्यशाली रहती है तो मेजबान भारत के खिलाफ खेलना चुनौतीपूर्ण होगा. न्यूजीलैंड ने यहां अपने अंतिम लीग मैच में श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट से जीत हासिल की. पाकिस्तान और अफगानिस्तान अगर अपने अंतिम मैच में बड़ी जीत हासिल करते है तो ही न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में पहुंचने में बाधा हो सकती है. न्यूजीलैंड ने जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य 23.2 ओवर में ही हासिल कर लिया. यह पूछने पर कि न्यूजीलैंड अंतिम चार में भारत से भिड़ने के लिए तैयार है.
भारत के खिलाफ सेमीफाइनल पर विलियम्सन ने कहा
‘‘सेमीफाइनल में खेलना विशेष है लेकिन घरेलू टीम से खेलना चुनौतीपूर्ण होगा. अगर हम सेमीफाइनल (Williamson on IND vs NZ Semi Final) में पहुंचने में भाग्यशाली रहते हैं तो इसके लिए तैयार हैं'' अफगानिस्तान को नेट रन रेट में न्यूजीलैंड को पछाड़ने के लिए अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका को 400 से ज्यादा रन से हराना होगा जबकि पाकिस्तान को शनिवार को कोलकाता में इंग्लैंड को कम से कम 287 रन से मात देनी होगी. विलियमसन ने कहा, ‘‘कुछ टीमें समान अंक से समापन कर सकती हैं. यह हमारे हाथ में नहीं है. हम दो दिन आराम करेंगे, नहीं पता कि क्या होगा. ''
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Bolt on Semi Final vs IND) ने 37 रन देकर तीन विकेट झटके और ‘प्लेयर आफ द मैच' रहे. उन्होंने कहा, ‘‘कुछ सफलतायें हासिल करना शानदार रहा. इस मैच में जीतना हमारे लिए जरूरी था. खुश हैं कि नतीजा हमारे हक में रहा. दुनिया के इस हिस्से में गेंदबाजी की शुरूआत करना चुनौतीपूर्ण है.'' उन्होंने कहा, ‘‘यहां सबसे बड़ी चुनौती, अलग परिस्थितियां होती है.'' सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भारत से भिड़ने के बारे में इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘इसके लिए तैयार हैं.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं