विज्ञापन

'आपने अभी कुछ नहीं देखा', 13 साल पहले रबाडा ने जो किया था वादा, वो पूरा कर दिखाया! वायरल हुआ पोस्ट

कगिसो रबाडा का एक 13 साल पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने लिखा है अब करियर को लेकर पूरी गंभीरता दिखाने का वक्त आ गया है. असली धमाका अभी बाकी है, आपने अभी कुछ नहीं देखा.

'आपने अभी कुछ नहीं देखा', 13 साल पहले रबाडा ने जो किया था वादा, वो पूरा कर दिखाया! वायरल हुआ पोस्ट
कगिसो रबाडा

हाल ही में संपन्न हुए दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कगिसो रबाडा का प्रदर्शन सराहनीय रहा. मुकाबले के दौरान उन्होंने कुछ विशेष उपलब्धियां भी प्राप्त की. जिसके बाद से क्रिकेट जगत में उनकी जमकर सराहना हो रही है. सोशल मीडिया पर उनका 13 साल पुराना एक पोस्ट भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वह रेड बॉल क्रिकेट को गंभीरता से लेने की बात कर रहे हैं. 25 अगस्त साल 2013 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उस दौरान उन्होंने लिखा था, 'अब करियर को लेकर पूरी गंभीरता दिखाने का वक्त आ गया है. असली धमाका अभी बाकी है, आपने अभी कुछ नहीं देखा.'

350 टेस्ट विकेट चटका चुके हैं रबाडा

कगिसो रबाडा ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से पहला टेस्ट मुकाबला साल 2015 में भारत के खिलाफ मोहाली में खेला था. उसके बाद से वह प्रोटियाज की तरफ से खबर लिखे जाने तक कुल 75 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उनको 138 पारियों में 22.11 की औसत से 350 सफलता हासिल हुई है. मौजूदा समय में वह अफ्रीका की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले चौथे गेंदबाज हैं. पहले स्थान पर डेल स्टेन का नाम आता है. जिन्होंने 93 टेस्ट में 439 विकेट प्राप्त किए हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

रबाडा का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

रबाडा ने 2014 से खबर लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीका की तरफ से इंटरनेशनल लेवल पर कुल 260 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 321 पारियों में 24.51 की औसत से 601 सफलता हाथ लगी है. 31 वर्षीय गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट में 350, वनडे में 168 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 83 विकेट प्राप्त किए हैं. 

यह भी पढ़ें- PAK vs SL: पाकिस्तान की जीत पर उछल पड़े शहबाज शरीफ, रात करीब 12 बजे क्या कहा? आपको भी जानना चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South Africa, Kagiso Rabada, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com