विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2025

'खासकर मीडिया में...', शुभमन गिल ने जिस इंग्लिश रिपोर्टर को किया था ट्रोल, आखिरकार उसने तोड़ी चुप्पी

English Reporter Joe Wilson Trolled By Shubman Gill In Press Conference Finally Reacts: प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल की तरफ से ट्रोल किए गए अंग्रेजी रिपोर्टर जो विल्सन ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है.

'खासकर मीडिया में...', शुभमन गिल ने जिस इंग्लिश रिपोर्टर को किया था ट्रोल, आखिरकार उसने तोड़ी चुप्पी
Shubman Gill
  • इंग्लैंड दौरे के दूसरे टेस्ट में जीत के बाद शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक इंग्लिश पत्रकार जो विल्सन का जिक्र किया था.
  • जो विल्सन ने लॉर्ड्स टेस्ट से पहले कहा कि शुभमन गिल हर सवाल का बुद्धिमत्ता से जवाब देते हैं और टीम का नेतृत्व अच्छे से कर रहे हैं.
  • विल्सन ने बताया कि पहले भारतीय टीम के खिलाफ जीत की उम्मीद कम होती थी, लेकिन अब टीम में जीत की मजबूत संभावना है.

English Reporter Joe Wilson Trolled By Shubman Gill In Press Conference Finally Reacts: इंग्लैंड दौरे पर दूसरे टेस्ट मुकाबले में मिली जीत के बाद शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक इंग्लिश पत्रकार के बारे में खास चर्चा की थी. जिसने एजबेस्टन टेस्ट से पूर्व भारतीय टीम के रिकॉर्ड पर सवाल उठाए थे. एजबेस्टन में पताका फहराने के बाद कैप्टन गिल ने मुस्कुराते हुए पूछा, 'मैं अपने पसंदीदा पत्रकार को देख नहीं पा रहा हूं. वह कहां हैं? मैं उनसे मिलना चाहता था.'

भारतीय कप्तान के उस कटाक्ष पर इंग्लिश पत्रकार जिनका नाम जो विल्सन है, उनका जवाब अब सामने आया है. लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मुकाबले से पूर्व जब रेवस्पोर्ट्ज की टीम ने उनसे पूछा कि क्या वह लॉर्ड्स टेस्ट से पहले अपना सवाल बदलना चाहेंगे?

इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'ऐसा मैं कुछ नहीं कहूंगा जिससे उन्हें प्रेरणा मिले. वह प्रत्येक सवाल का जवाब काफी बुद्धिमत्ता के साथ देते हैं. वह अपनी टीम का सभी विभागों में अच्छी तरह से अगुवाई कर रहे हैं, खासकर मीडिया में.'

विल्सन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'कप्तान (गिल) ने जो कहा वह बहुत समझदारी भरा था. अगर आप 1970 से 1980 के बीच देखें तो भारतीय टेस्ट टीम के बारे में एक बहुत ही अलग भावना थी. जब वे आते थे तो कभी जीत की उम्मीद नहीं करते थे. अब उनके पास जीत की उम्मीद है. शुभमन को कैसे आउट किया जाए, अब यह इंग्लैंड के कोचों के लिए सबसे बड़ा सवाल है.'

बता दें एजबेस्टन टेस्ट से पूर्व जो विल्सन ने टीम इंडिया के आंकड़ों और इतिहास को देखते हुए सवाल उठाया था. जिसपर गिल का कहना था कि वह आंकड़ों और इतिहास में विश्वास नहीं करते हैं.

गिल ने जवाब देते हुए कहा था मौजूदा भारतीय टीम अबतक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम है. इस टीम में विपक्षी टीम को शिकस्त देने के साथ-साथ सीरीज को अपने नाम करने की क्षमता है.

यह भी पढ़ें- 'मैंने अफरीदी से झगड़ा किया...', वर्ल्ड कप 2011 में पाकिस्तान को क्यों मिली शिकस्त? शोएब अख्तर ने उगले सारे राज

लेखक के बारे में
img
राकेश कुमार सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Shubman Singh Gill, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com