जो रूट इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 23000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले दूसरे स्थान पर पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर का कब्जा था. जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 23000 रन के आंकड़े को 522 पारियों में हासिल किया था. मगर रूट ने 521 पारियों में ही 23000 रन के आंकड़े को छूते हुए सचिन को पीछा छोड़ दिया है. पहले स्थान पर अब भी विराट कोहली का कब्जा है. जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 23000 रन के आंकड़े को केवल 522 पारियों में हासिल किया था.
इंटरनेशनल लेवल पर 23000 रन बनाने वाले पहले इंग्लिश क्रिकेटर बने रूट
यहीं नहीं जो रूट इंटरनेशनल लेवल पर 23000 रन बनाने वाले पहले इंग्लिश क्रिकेटर बन गए हैं. 35 वर्षीय बल्लेबाज ने 2012 से खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की तरफ से कुल 394 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 521 पारियों में 23041 रन निकले हैं. जिसमें 61 शतक और 122 अर्धशतक शामिल है. 262 रनों की खेली गई दोहरी शतकीय पारी उनकी एक मैच की एक पारी में खेली गई सर्वोच्च दोहरी शतकीय पारी है.
जो रूट का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
जो रूट ने इंग्लैंड की तरफ से अबतक 169 टेस्ट, 193 वनडे और 32 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से टेस्ट की 309 पारियों में 14278, वनडे की 182 पारियों में 7870 और टी20 की 30 पारियों में 893 रन निकले हैं.
वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने टेस्ट की 170 पारियों में 74, वनडे की 78 पारियों में 30 और टी20 की नौ पारियों में छह सफलता प्राप्त की है.
यह भी पढ़ें- जो रूट ने वो कर दिखाया, जो आज तक कोई इंग्लैंड का बल्लेबाज नहीं कर पाया, उनसे आगे अब सिर्फ 7 दिग्गज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं