विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2025

WI vs AUS: जेडन सील्स और शमर जोसेफ की तूफानी गेंदबाजी, 180 रन पर ढेर हो गई ऑस्ट्रेलिया, पहले दिन गिरे 14 विकेट

West Indies vs Australia, 1st Test, 1st Day Report: बारबाडोस टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम महज 180 रनों पर ढेर हो गई है. वेस्टइंडीज की तरफ से केंसिंग्टन ओवल में जेडन सील्स और शमर जोसेफ जबर्दस्त लय में नजर आए. सील्स ने पांच सफलता प्राप्त की.

WI vs AUS: जेडन सील्स और शमर जोसेफ की तूफानी गेंदबाजी, 180 रन पर ढेर हो गई ऑस्ट्रेलिया, पहले दिन गिरे 14 विकेट
बारबाडोस टेस्ट की पहली पारी में 180 रन पर ऑल आउट हुई ऑस्ट्रेलिया
  • ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 180 रन बनाए.
  • उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड ने क्रमशः 47 और 59 रन की पारी खेली.
  • वेस्टइंडीज के जेडन सील्स ने 15.5 ओवर में 5 विकेट लिए.

West Indies vs Australia, 1st Test, 1st Day Report: एक तरफ जहां भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है. वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम भी वेस्टइंडीज के दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला 25 जून से बारबाडोस में जारी है. जहां मेजबान टीम ने पहले दिन ही कंगारू बल्लेबाजों के दांत खट्टे कर दिए हैं. केंसिंग्टन ओवल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में महज 180 रनों पर ढेर हो गई. सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (47) और मध्यक्रम के स्टार ट्रेविस हेड (59) अगर मैदान में कुछ देर नहीं टिकते तो स्थिति और भी खराब हो सकती थी. 

चार बल्लेबाज ही छू सके दहाई का आंकड़ा  

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि मैच के दौरान केवल चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए. ये बल्लेबाज ट्रेविस हेड (59), उस्मान ख्वाजा (47) के अलावा कैप्टन पैट कमिंस (28) और ऑलराउंडर खिलाड़ी ब्यू वेबस्टर (11) थे. इन चारो बल्लेबाजों के अलावा अन्य खिलाड़ी सिंगल डिजिट में ही आउट हुए. 

जेडन सील्स और शमर जोसेफ की तूफानी गेंदबाजी

वेस्टइंडीज की तरफ से पहली पारी में जेडन सील्स और शमर जोसेफ ने तूफानी गेंदबाजी की. सील्स अपने 15.5 ओवरों के स्पेल में पांच विकेट चटकाने में कामयाब रहे, जबकि जोसेफ ने 16 ओवरों के स्पेल में चार सफलता प्राप्त की. इन दोनों गेंदबाजों के अलावा जस्टिन ग्रीव्स ने एक विकेट हासिल किया. 

स्टंप तक वेस्टइंडीज ने भी गंवाए चार विकेट 

ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में 180 रन पर सिमटने के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पहली पारी का आगाज किया. यहां उनके हालात भी खस्ता रहे. सलामी बल्लेबाज क्रैग ब्रैथवेट (04) और जॉन कैम्पबेल (07) सस्ते में पवेलियन चलते बने. उसके बाद कीसी कार्टी (20) ने विकेट पर जमने की कोशिश की. मगर वह भी नाकामयाब रहे. टीम का स्कोर दिन की समाप्ति तक चार विकेट के नुकसान पर 57 रन है. पहले दिन कुल 14 विकेट गिरे.  

यह भी पढ़ें- VIDEO: अंपायर से हुई चूक या किस्मत का मिला साथ? ट्रेविस हेड के कैच पर मचा बवाल
 

लेखक के बारे में
img
राकेश कुमार सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Indies, Jayden Nigel Tristen Seales, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com