विज्ञापन

कोहली नंबर-1, सचिन नंबर-2, गांगुली से आगे क्रिस गेल, वनडे में रन चेज में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

न्यूजीलैंड के खिलाफ 74 रनों की पारी के दौरान विराट कोहली ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. उन्होंने इस दौरान सचिन का एक मेगा रिकॉर्ड भी तोड़ा.

कोहली नंबर-1, सचिन नंबर-2, गांगुली से आगे क्रिस गेल, वनडे में रन चेज में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
वनडे में रन चेज में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज विराट कोहली ने बुधवार को वनडे मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया और अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज किया. विराट ने यह उपलब्धि ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान हासिल की. ​उन्होंने 51 गेंदों में 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 145.10 रहा.

विराट अब वनडे इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे सफल बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने सचिन (जिन्होंने 242 पारियों में 42.33 की औसत से 8,720 रन बनाए थे, जिसमें 17 शतक और 52 अर्धशतक शामिल हैं) को पीछे छोड़ दिया है. अब विराट के नाम लक्ष्य का पीछा करते हुए 180 मैचों की 169 पारियों में 66.21 की औसत और 95.03 के स्ट्राइक रेट से 8,741 रन दर्ज हैं, जिसमें 30 शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं.  इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा है, जबकि जयसूर्या चौथे पायदान पर हैं. उनके बाद कैलिस, क्रिस गेल, ब्रायन लारा हैं.

वनडे में रन चेज में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

  • विराट कोहली-8741
  • सचिन तेंदुलकर-8720
  • रोहित शर्मा-6801
  • सनथ जयसूर्या-5742    
  • जैक्स कैलिस -5575
  • क्रिस गेल-5559
  • ब्रायन लारा -5425    
  • कुमार संगाकारा-5400
  • सौरव गांगुली-5231    
  • महेला जयवर्धने-5150

सफल रन-चेज (लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत) में उनका रिकॉर्ड और भी शानदार है. उन्होंने 114 मैचों की 108 पारियों में 89.95 की औसत और 98 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 6,477 रन बनाए हैं, जिसमें 25 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं. इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 183 रन है.

इसके अलावा, विराट ने वनडे मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है. उन्होंने 37 पारियों में 57.97 की औसत और 97.86 के स्ट्राइक रेट से 1,971 रन बनाए हैं, जिसमें सात शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, पोंटिंग ने 51 मैचों की 50 पारियों में 45.83 की औसत से रन बनाए थे, जिसमें छह शतक और 12 अर्धशतक शामिल थे.

साथ ही, यह अनुभवी बल्लेबाज वनडे मैचों में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 13,000 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं. नंबर तीन पर खेलते हुए, विराट ने 254 मैचों की 251 पारियों में 61.61 की औसत से 13,062 रन बनाए हैं. इसमें 48 शतक और 70 अर्धशतक शामिल हैं, और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन रहा है.

इस साल 10 वनडे मैचों की 10 पारियों में, उन्होंने 69.55 की औसत और 120.61 के स्ट्राइक रेट से 626 रन बनाए हैं. इसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं, और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 139* रन रहा है.

बुधवार को ऑकलैंड में पांच मैचों की सीरीज के पहले वनडे में, बारिश से प्रभावित मैच के दौरान विराट कोहली की शानदार 74 रनों की पारी और अर्शदीप सिंह तथा अंशुल कंबोज की बेहतरीन गेंदबाजी मुख्य आकर्षण रही, जिसकी बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को हरा दिया.

अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए, जबकि गुरनूर बराड़ (9.2 ओवर में 3/44) ने तीन विकेट और अंशुल कंबोज (10 ओवर में 2/22) ने दो विकेट चटकाए. इन गेंदबाजों ने मिलकर न्यूजीलैंड की पूरी बल्लेबाजी लाइन-अप को 185 रनों पर समेट दिया. विराट (51 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 74 रन) ने बेहतरीन खेल दिखाया, जिससे भारत ने 32 ओवरों में मिले 143 रनों के संशोधित लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.

यह भी पढ़ें: 'भारत टूर्नामेंट की सबसे बड़ी हाइलाइट...', FIFA प्रमुख इंफेंटिनो ने युवा टीम की तारीफ में कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें: 17 साल की माया ने रचा इतिहास, सानिया मिर्जा के बाद ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Virat Kohli, Sachin Ramesh Tendulkar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com