36 घंटे के अंदर पाकिस्तान के तीसरे क्रिकेटर ने लिया संन्यास, 7 फिट 1 इंच की थी लंबाई, चटकाए थे 109 विकेट
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 7 फिट और 1 इंच की लंबाई वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है.
-
36 घंटे के अंदर पाकिस्तान के तीसरे क्रिकेटर ने लिया संन्यास, 7 फिट 1 इंच की थी लंबाई, चटकाए थे 109 विकेटपिछले 36 घंटे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की तरफ से तीसरे क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है. इस बार कोई और नहीं बल्कि 7 फिट 1 इंच की लंबाई वाले पाकिस्तानी तेज मोहम्मद इरफान ने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए सबको चौंकाया है.
-
36 घंटे के अंदर पाकिस्तान के तीसरे क्रिकेटर ने लिया संन्यास, 7 फिट 1 इंच की थी लंबाई, चटकाए थे 109 विकेटमोहम्मद इरफान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने संन्यास का ऐलान किया है. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा है, 'मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला लिया है. मैं अपने साथी खिलाड़ियों, कोचों और परिवार जनों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं. प्यार, उत्साह और समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद.'
-
36 घंटे के अंदर पाकिस्तान के तीसरे क्रिकेटर ने लिया संन्यास, 7 फिट 1 इंच की थी लंबाई, चटकाए थे 109 विकेटमोहम्मद इरफान ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे फॉर्मेट से इंटरनेशनल क्रिकेट में दस्तक दी थी. उसके बाद वह तीनों प्रारूपों में मिलाकर कुल 86 मैच खेलने में कामयाब रहे. इस बीच उनको 88 पारियों में 109 सफलता हाथ लगी.
-
36 घंटे के अंदर पाकिस्तान के तीसरे क्रिकेटर ने लिया संन्यास, 7 फिट 1 इंच की थी लंबाई, चटकाए थे 109 विकेटवहीं वनडे करियर का आगाज उन्होंने 10 सितंबर 2010 को इंग्लैंड के खिलाफ किया. उसके बाद उन्होंने इस प्रारूप के कुल 60 मुकाबलों में शिरकत की. इस दौरान उन्हें 60 पारियों में 30.71 की औसत से 83 सफलता हाथ लगी.
-
36 घंटे के अंदर पाकिस्तान के तीसरे क्रिकेटर ने लिया संन्यास, 7 फिट 1 इंच की थी लंबाई, चटकाए थे 109 विकेटसाल 2013 में मोहम्मद इरफान ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपना पहला टेस्ट मुकाबला खेला था. उसके बाद वह इस फॉर्मेट में कुल चार टेस्ट मैच खेलने में कामयाब रहे. इस दौरान उन्हें छह पारियों में 38.90 की औसत से 10 सफलता हाथ लगी.
-
36 घंटे के अंदर पाकिस्तान के तीसरे क्रिकेटर ने लिया संन्यास, 7 फिट 1 इंच की थी लंबाई, चटकाए थे 109 विकेटटेस्ट और वनडे के अलावा इरफान को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी जलवा दिखाने का मौका मिला. पाकिस्तानी क्रिकेटर ने 25 दिसंबर 2012 को भारत के खिलाफ अपना पहला टी20 मुकाबला खेला था. उसके बाद से यहां वह कुल 22 मैच खेलने में कामयाब रहे. इस बीच उनको 22 पारियों में 35.12 की औसत से 16 सफलता हाथ लगी.