कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown) है जो 3 मई तक लागू रहेगा. बता दें कि COVID-19 के कारण आईपीएल (IPL) को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. ऐसे में भारतीय क्रिकेटर्स घर में रहकर अपना समय परिवार वालों के साथ समय बिता रहे हैं. इसके अलावा क्रिकेटर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर साथी क्रिकेटरों से इंस्टाग्राम पर लाइव बात कर रहे हैं. पिछले दिनों भारत के दिग्गज बल्लेबाज रहे युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) से इंस्टाग्राम लाइव पर बातचीत की. युवी ने अपने बातचीत में बुमराह की गेंदबाजी की तारीफ की तो वहीं बल्लेबाजी का भरपूर मजाक बनाया था. युवी के इस मजाक पर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने एक खुलासा किया और कहा था कि एक दफा उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 20 गेंद पर 42 रनों की धमाकेदार पारी खेली है. बुमराह ने कहा था कि वो उस पारी का वीडियो जल्द से जल्द सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले हैं. अब बुमराह ने उस वीडियो को फैन्स के लिए शेयर किया है. वीडियो शेयर कर बुमराह ने लिखा, ऑन पॉपुलर डिमांड, आपके सामने पेश कर रहा हूं, जसप्रीत बुमराह मैच विनिंग नॉक, 2017..
On popular demand (mostly by @YUVSTRONG12), here's presenting, Jasprit Bumrah's match winning knock of 2017! pic.twitter.com/gnaSrZUOWn
— Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) April 28, 2020
युवी ने लाइव वीडियो में बुमराह का मजाक बनाते हुए कहा कि वनडे में आपका उच्चतम स्कोर 10 रन है, टेस्ट में 10 रन है और आईपीएल (IPL) में भी महज 16 रन है. इसके साथ-साथ 80 फर्स्ट क्लास मैचों में आपने केवल 82 रन ही बनाए हैं.
बुमराह ने युवराज सिंह के साथ लाइव चैट में खुलासा किया कि वो घरेलू क्रिकेट में गोवा के खिलाफ उन्होंने 20 गेंद पर ताबड़तोड़ 42 रन बनाए थे. बुमराह ने कहा था कि मैंने वो धमाकेदार पारी माही भाई के बल्ले से बनाई थी. धोनी ने मुझे बल्ला दिया था जिसके बाद मैंने यह तूफानी पारी खेली थी". बुमराह ने आगे कहा कि वो बैट हालांकि अभी टूट गई है लेकिन माही भाई के उस बल्ले से मैंने धमाकेदार पारी खेली थी.
VIDEO: विराट कोहली ने कुछ दिन पहले करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं