Jasprit Bumrah record: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच (IND vs ENG 2nd Test) में जसप्रीत बुमराह ने जैसे ही बेन स्टोक्स को बोल्ड किया, वैसे ही अपने टेस्ट करियर में 150 विकेट पूरे कर लिए. अपने 34वें टेस्ट में बुमराह ने 150 विकेट लेने का कमाल किया . ऐसा कर बुमराह ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. बुमराह भारत की ओऱ से टेस्ट में सबसे तेज 150 विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं. वहीं, सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले भारत के संयुंक्त रूप से गेंदबाज हैं. भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड अश्विन के नाम हैं. अश्विन ने 29 टेस्ट में, जडेजा ने 32 टेस्ट में, प्रसन्ना ने 34 टेस्ट में और कुंबले ने भी 34वें टेस्ट में 150 विकेट पूरे किए थे. यानी बुमराह ने कुंबले और प्रसन्ना की टेस्ट क्रिकेट में बराबरी कर ली है. (Jasprit Bumrah becomes fastest Indian pacer to 150 Test wickets)
तोड़ा मुरलीधरन और हरभजन सिंह का रिकॉर्ड
बता दें कि बुमराह ने टेस्ट में सबसे तेज 150 विकेट लेने के मामले में मुरलीधरन, हरभजन सिंह और पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. सकलैन मुश्ताक ने अपने टेस्ट करियर में 150 विकेट 35वें मैच में हासिल किए थे. वहीं, मुरलीधरन ने 150 टेस्ट विकेट 36वें टेस्ट में पूरे कर लिए थे. इसके अलावा हरभजन सिंह ने टेस्ट में 150 विकेट 35वें टेस्ट के दौरान पूरे किए थे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
FIVE WICKET HAUL BY JASPRIT BUMRAH...!!! 👑
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 3, 2024
This is an absolute class exhibition of fast bowling. pic.twitter.com/tYfxwTv5vM
- 3 five wicket haul in SA.
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 3, 2024
- 2 five wicket haul in WI.
- 2 five wicket haul in IND.
- 2 five wicket haul in ENG.
- 1 five wicket haul in AUS.
The Greatest ever - Jasprit Bumrah 🐐 pic.twitter.com/qsq8nedTAV
वहीं, बुमराह ने अपने 150 टेस्ट विकेट 34वें टेस्ट में पूरा करने में सफलता हासिल कर ली है. बता दें कि बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान 5 विकेट हॉल भी किए. अपने टेस्ट करियर में बुमराह का यह 10वां 5 विकेट हॉल है.
वहीं, अनिल कुंबले ने अपने टेस्ट करियर के 150 विकेट भी 34वें टेस्ट में पूरे किए थे. ऑस्ट्रेलिया के मैक्ग्रा और मिचेल जॉनसन ने भी अपने टेस्ट करियर में 150 विकेट 34वें टेस्ट के दौरान पूरा करने में सफलता हासिल की थी. वैसे, टेस्ट में सबसे तेज 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के सिडनी फ्रांसिस बार्न्स के नाम हैं. बार्न्स ने टेस्ट में 150 विकेट केवल 24 मैच में पूरा कर लिए थे. इसके अलावा पाकिस्तान के वकार यूनुस ने 150 टेस्ट विकेट 27 टेस्ट में पूरा करने में सफलता हासिल की थी.
दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो बुमराह ने 6 विकेट लिए. बुमराह ने टेस्ट में 10वीं बार 5 विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया है. इंग्लैंड की पारी 253 रन पर सिमट गई. भारत ने पहली पारी के आधार पर 143 रनों की बढ़त हासिल कर ली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं