Jasprit Bumrah Broke Mohammed Shami Record: जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया है. वह भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से ऑस्ट्रेलिया में शिरकत करते हुए सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी मोहम्मद शमी को पीछे छोड़ा है. शमी ने ऑस्ट्रेलिया में शिरकत करते हुए 35 पारियों में 30.03 की औसत से 59 विकेट चटकाए हैं. वहीं खबर लिखे जाने तक जसप्रीत के नाम 29 पारियों में 20.73 की औसत से 60 विकेट हो गए हैं.
भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया में शिरकत करते हुए सर्वाधिक विकेट चटकाने का खास रिकॉर्ड पूर्व कप्तान कपिल देव के नाम दर्ज है. जिन्होंने 62 पारियों में 23.13 की औसत से सर्वाधिक 108 विकेट चटकाए हैं. उनके बाद दूसरे पायदान पर मौजूदा अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन काबिज हैं. अश्विन को 46 पारियों में 38.07 की औसत से 71 सफलता हाथ लगी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तीसरे स्थान पर पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले का नाम आता है. कुंबले ने ब्लू टीम की तरफ से ऑस्ट्रेलिया में शिरकत करते हुए 30 पारियों में 38.55 की औसत से 61 विकेट चटकाने में कामयाब रहे. इन तीनों दिग्गजों के बाद चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी काबिज हैं.
इन पांचों दिग्गजों के बाद छठवें स्थान पर टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज तर्रार गेंदबाज उमेश यादव काबिज हैं. उमेश ने ऑस्ट्रेलिया में शिरकत हुए 37 पारियों में 39.93 की औसत से सफलता हासिल किए.
भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज
108 विकेट - कपिल देव - 62 पारी
71 विकेट - रविचंद्रन अश्विन - 46 पारी
61 विकेट - अनिल कुंबले - 30 पारी
60 विकेट - जसप्रीत बुमराह - 29 पारी
59 विकेट - मोहम्मद शमी - 35 पारी
59 विकेट - उमेश यादव - 37 पारी
यह भी पढ़ें- RCB ने जिसे किया रिटेन, अब वो बनना चाहता है कप्तान, क्या फ्रेंचाइजी उठाएगी बड़ा कदम?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं