विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2017

ICC रैंकिंग : रवींद्र जडेजा को पीछे छोड़कर यह खिलाड़ी बना टेस्‍ट का नंबर 1 बॉलर

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड टीम की जीत के हीरो रहे जेम्स एंडरसन ने आईसीसी की ताज़ा रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज़ बन गए हैं.

ICC रैंकिंग : रवींद्र जडेजा को पीछे छोड़कर यह खिलाड़ी बना टेस्‍ट का नंबर 1 बॉलर
ताजा टेस्‍ट रैंकिंग में रवींद्र जडेजा फिसलकर दूसरे स्‍थान पर आ गए हैं (फाइल फोटो)
  • लार्ड्स टेस्‍ट में जेम्‍स एंडरसन ने हासिल किए 9 विकेट
  • रवींद्र जडेजा को पीछे छोड़कर नंबर वन टेस्‍ट बॉलर बने
  • एंडरसन के हैं 896 और रवींद्र जडेजा के हैं 884 अंक
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड टीम की जीत के हीरो रहे जेम्स एंडरसन ने आईसीसी की ताज़ा रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज़ बन गए हैं. लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी एंडरसन ने दो और दूसरी पारी में वेस्ट इंडीज़ के सात बल्लेबाज़ों को 42 रन देकर पेवेलियन लौटाया. यह एंडरसन के टेस्ट करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन भी रहा. लॉर्ड्स में एंडरसन ने अपने टेस्ट करियर में 500 विकेट भी पूरे किए. 35 साल के एंडरसन नंबर एक की कुर्सी से भारत के रवींद्र जडेजा को हटाकर नंबर एक गेंदबाज़ बने हैं. रैंकिंग में नंबर दो पर फिसले जडेजा के 884 अंक हैं जबकि एंडरसन 896 अंक के साथ नंबर एक पर हैं. भारत के आर अश्विन 852 अंक के साथ नंबर तीन पर हैं.
 
james anderson 650

लार्ड्स टेस्‍ट में शानदार प्रदर्शन के बाद जेम्‍स एंडरसन नंबर वन बॉलर बन गए हैं.


अगर उम्र के लिहाज से बात करें तो 2009 में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद नंबर एक गेंदबाज़ बनने वाले वो सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी भी हैं. वर्ष 2006 में नंबर एक गेंदबाज़ बनने वाले ग्लेन मैक्‍ग्राथ के बाद वे सबसे उम्रदराज़ तेज़ गेंदबाज़ हैं. इससे पहले भी एंडरसन टेस्ट में नंबर एक गेंदबाज़ रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें : कोहली की बल्‍लेबाजी पर एंडरसन ने उठाई उंगली, विराट के कोच ने दिया ये जवाब

अगस्त 2016 में आख़िरी बार एंडरसन नंबर एक गेंदबाज़ रहे थे. एंडरसन ने वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ हाल में ही में ख़त्म हुए 3 टेस्ट की सीरीज़ में कुल 19 विकेट लिए. इसी सीरीज़ में उन्‍होंने 500 टेस्‍ट विकेट भी पूरे किए. ऐसा करने वाले वो दुनिया के छठे और इंग्लैंड के पहले गेंदबाज़ बने.

वीडियो: श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने जीती टेस्‍ट सीरीज
एंडरसन अब तक 129 टेस्‍ट मैच खेल चुके हैं. उनहोंने अपना पहला टेस्‍ट मई 2003 में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ खेला था. टेस्‍ट क्रिकेट में 27.39 के औसत से 506 विकेट उनके नाम पर दर्ज है. इंग्‍लैंड का यह गेंदबाज 24 बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट और तीन बार मैच में 10 या इससे अधिक विकेट हासिल कर चुका है. 71 रन देकर 11 विकेट उनका मैच में सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ICC Test Ranking, James Anderson
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com