विज्ञापन

' जब से माहिका मेरी जिंदगी में आई हैं...' पांड्या ने टीम के चैंपियन बनते ही गर्लफ्रेंड पर यूं लुटाया प्यार

Hardik Pandya showered love on girlfriend Mahieka: भारतीय टीम के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या ने खुलेआम अपने गर्लफ्रेंड के लिए प्यार लुटाया. उन्होंने कहा कि जब के माहिका उनकी जिंदगी में आई हैं, तब से जीत ही जीत है.

' जब से माहिका मेरी जिंदगी में आई हैं...' पांड्या ने टीम के चैंपियन बनते ही गर्लफ्रेंड पर यूं लुटाया प्यार
Hardik Pandya showered love on girlfriend Mahieka

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम ने इतिहास रचते तीसरा बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. खिताबी मुकाबले में भारत ने एकतरफा अंदाज में न्यूजीलैंड को हरा दिया.  इस मुकाबले में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 18 रन बनाने के अलावा 1 विकेट भी हासिल किया.  टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पंड्या ने सभी 9 मैच खेले, जिसमें 27.12 की औसत के साथ 217 रन बनाए. इसके अलावा, 9 विकेट भी हासिल किए हैं. वहीं भारत की जीत के बाद यह ऑल-राउंडर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आया. हार्दिक मैदान पर ही अपनी गर्लफ्रेंड पर प्यार लुटाते नजर आए. वहीं वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब से उनकी माहिका उनकी जिंदगी में आईं हैं, तब से उनकी लाइफ पूरी तरह बदल गई है. 

खिताबी जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने अपनी टीम का शुक्रिया अदा करते हुए कहा,"मैं बस कड़ी मेहनत करता हूं, एक अच्छा इंसान बनता हूं. और उसके कारण वास्तव में बहुत से लोग मेरा समर्थन करते हैं. मैं अपनी टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं. मुझे लगता है कि वे शानदार रहे हैं. आप जो हार्दिक पंड्या देखते हैं, वह इसलिए क्योंकि ये लोग पर्दे के पीछे बहुत ख्याल रखते हैं."

वहीं अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर उन्होंने कहा,"जब से माहिका मेरी जिंदगी में आई है, यह केवल जीतने के बारे में है, केवल इस बारे में कि हार्दिक पंड्या कैसे आगे बढ़ सकते हैं. इसलिए माहिका और मेरी पूरी टीम का विशेष धन्यवाद. मुझे लगता है कि उनके बिना मैं यहां नहीं होता. ये संभव नहीं होता. मैं बहुत खुश हूं."

यह भी पढ़ें:  यूपी से लेकर पंजाब तक...तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना भारत, देश के हर हिस्सों में जमकर मना जश्न

यह भी पढ़ें:  भारतीय टीम तीसरी बार बनी वर्ल्ड चैंपियन, ट्रॉफी के साथ खिलाड़ियों ने जमकर मनाया जश्न, देखें तस्वीरें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com