GT vs RR LIVE Updates: आईपीएल 2026 के नौवें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. गुजरात टाइटंस के चाहने वालों के लिए निराशाजनक खबर है. और उसके नियमित कप्तान शुभमन गिल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. वहीं, कुमार कुशाग्र मैच से अपने आईपीएल करियर का आगाज कर रहे हैं. मैच में खेल रहीं दोनों टीमों की फाइनल XI इस प्रकार हैं:
राजस्थान रॉयल्स: . यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
गुजरात टाइटंस : कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, आशीष शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने क्रमशः एक-एक मुकाबले खेले हैं. इस बीच राजस्थान रॉयल्स की टीम को अपने पहले मुकाबले में जीत मिली है, जबकि गुजरात टाइटंस की टीम को शिकस्त का सामना करना है. मैच के दौरान गुजरात के टीम की कोशिश रहेगी कि वह इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट की अपनी पहली सफलता हासिल करे.
IPL 2026 LIVE Updates in Hindi: GT vs RR LIVE Score, Straight from Narendra Modi Stadium and Ahmedabad
GT vs RR LIVE: रबाडा की किफायती गेंदबाजी
गुजरात टाइटंस की तरफ से पारी का दूसरा ओवर कगिसो रबाडा ने डाला. रबाडा के इस ओवर में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज केवल सात रन ही बना पाए. टीम का स्कोर दो ओवरों की समाप्ति के बाद 17/0 रन है.
GT vs RR LIVE: राजस्थान रॉयल्स ने पहले ओवर में ही ठोके 10 रन
गुजरात टाइटंस की तरफ से पारी का पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने डाला. सिराज के इस ओवर में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज कुल 10 रन बटोरने में कामयाब रहे.