विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में सनसनी: मेड बनकर आई महिला ने बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सूंघाकर लूटा

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा की एक हाईराइज सोसाइटी में मेड बनकर आई महिला ने बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश किया और मंगलसूत्र, नकदी सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

ग्रेटर नोएडा में सनसनी: मेड बनकर आई महिला ने बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सूंघाकर लूटा
naresh thakur

Greater Noida Crime News: द‍िल्‍ली-एनसीआर से सटे ग्रेटर नोएडा के बिसरख पुल‍िस थाना क्षेत्र स्थित आम्रपाली किंग्स वुड गोल्ड होम्स सोसाइटी में यह चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां रहने वाली शांति मिश्रा अपनी बहू के साथ रहती हैं. बताया जा रहा है कि उनकी बहू पिछले कुछ समय से घर के काम के लिए मेड की तलाश कर रही थी. शुक्रवार दोपहर एक महिला फ्लैट पर पहुंची और खुद को मेड बताकर काम मांगने लगी.

शांति मिश्रा ने उसे शाम को आने के लिए कहा क्योंकि उस समय उनकी बहू घर पर नहीं थी. इसी दौरान आरोपी महिला ने मौका पाकर अपने हाथ में रखा कोई नशीला पदार्थ उन्हें सुंघा दिया, जिससे वे तुरंत बेहोश होकर गिर पड़ीं.

बेहोशी का फायदा उठाकर की चोरी

बुजुर्ग महिला के बेहोश होते ही आरोपी ने घर में जमकर चोरी की. घर से नकदी, गले में पहना मंगलसूत्र और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गई. करीब एक घंटे बाद जब शांति मिश्रा को होश आया तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और कई चीजें गायब थीं. इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया. 

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे

सूचना मिलते ही बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला मेड के बहाने घर में दाखिल हुई और वारदात को अंजाम दिया. आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया गया है.

सावधानी जरूरी: ऐसे मामलों में रखें ध्यान

-बिना पहचान सत्यापन के किसी को घर में प्रवेश न दें.
-अकेले बुजुर्गों को अंजान लोगों से सावधान रहने की सलाह दें.
-मेड/डोमेस्टिक हेल्प रखने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन कराएं.
-सोसाइटी गेट पर एंट्री रजिस्टर व ID चेकिंग सुनिश्चित करें. 

यह भी पढ़ें - Thar हादसे का दिल दहलाने वाला VIDEO, पार्क करते समय लगा बैक गियर, दादी की दर्दनाक मौत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com