विज्ञापन

'आज मेरे बाबू का दिन है', वैभव सूर्यवंशी के चयन पर भावुक हुईं दादी

वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में चयन की खबर जैसे ही आई, वैसे ही समस्स्तीपुर जिले के ताजपुर गांव में आतिशीबाजी शुरू हो गई. उनकी दादी इस मौके पर भावुक हो गईं

'आज मेरे बाबू का दिन है', वैभव सूर्यवंशी के चयन पर भावुक हुईं दादी

Vaibhav Sooryavanshi's Grandmother: अब विश्व क्रिकेट की नई सनसनी बन चुके सुपर किड वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का शनिवार को आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे सहित एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाली भारतीय टी20 टीम चयन हुआ, तो मानो समस्तीपुर जिले का पूरा ताजपुर गांव परिवार को बधाई देने उनके घर की ओर उमड़ पड़ा. वैभव के चयन की खबर आते ही उनके घर पर पिता संजीव सूर्यवंशी को बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई, तो कुछ ऐसा ही स्थिति मीडियाकर्मियों की भी थी. वहीं, इस खुशी के मौके पर वैभव की दादी ने भी NDTV से खास बातचीत में पोते को दुआएं देते हुए भावुक हो गईं. 

वैभव की दादी ने वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी को दुलारते हुए कहा, 'आज मेरे बाबू का दिन है. मेरा बाबू ने मेहनत किया है', दादी ने कहा, 'वैभव के भारतीय टीम में चयन पर हमें बहुत ज्यादा खुशी है. हमें कभी इतना खुशी नहीं हुई, जितना आज है.' उन्होंने कहा,  'उनके पोते (वैभव) ने बहुत कड़ी मेहनत की, और उसी मेहनत की बदौलत आज वह इस मुकाम तक पहुंचा है. वह बचपन से ही खेल के प्रति समर्पित था.'

वैभव के टीम में चयन पर भरी दोपहरी में घर के इर्द-गिर्द हो रही आतिशबाजी के शोर के बीच दादी ने कहा, 'हमें भरोसा था कि वैभव देश के लिए खेलेगा. उसका खेल देखते हुए हम लोग वैभव की परख करते रहते थे. जब भी वैभव घर आता था, तो अपने खेल के बारे में खूब मेरे से बतियाता है.'

टीम में चयन पर गांव में कैसा माहौल है?, पर वैभव की दादी ने कहा कि पूरे गांव में बहुत ही अच्छा माहौल है. और तमाम लोग वैभव के सेलेक्शन पर जमकर खुशियां मना रहे हैं. आतिशबाजी कर रहे हैं और यह देखकर मुझे बहुत ही अच्छा लग रहा  है. 


यह भी पढ़ें:  वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड, एक और पर नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Indians, India, Vaibhav Sooryavanshi, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com