विज्ञापन

तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर बोले प्रशांत किशोर- जन सुराज का समर्थन करने की सजा मिली

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि तेज प्रताप यादव ने जन सुराज को कल समर्थन दिया और कल रात ही उन्हें जेल भेज दिया गया.

तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर बोले प्रशांत किशोर- जन सुराज का समर्थन करने की सजा मिली
प्रशांत किशोर ने बीजेपी पर कई आरोप लगाए हैं.
NDTV
बांकीपुर:

बिहार के बांकीपुर में उपचुनाव होने वाले हैं और सियासी गलियारों में इसको लेकर सरगर्मी है. इस सीट से जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी चुनाव लड़ रहे हैं. अब उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा है और आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बांकीपुर चुनाव के लिए लीडर्स बुलाए हैं. उन्होंने अपने गढ़ को बचाने के लिए अपने सारे नेता लगा दिए हैं. यही हमारे लिए लोकतांत्रिक जीत हैं, अब हमारी वजह से गली-गली बीजेपी के नेता जा रहे हैं.

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि तेज प्रताप यादव ने जन सुराज को कल समर्थन दिया और कल रात उन्हें जेल भेज दिया गया. वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सीजेपी के लोगों का बिहार में स्वागत है, सोनम वांगचुक मेरे दोस्त हैं. बहुत बड़े शिक्षाविद हैं.

देश के लोगों ने देखा हैं कि जनता खड़ी हो जाए, तो सरकार को झुकना पड़ेगा. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर प्रशांत ने कहा कि यह शुरुआत हैं, यह अकाउंटिबिलिटी की शुरुआत है. तीन दिन के अंदर धर्मेंद्र प्रधान को जाना पड़ा.

'जीविका दीदी को डराया जा रहा...'

प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि सरकारी खर्च पर जीविका की दीदी को बस में भर कर लाया जा रहा हैं, साथ ही उन्हें डराया जा रहा हैं. जीविका दीदियों से कहा जा रहा है कि वोट नहीं देने पर आपका अनाज छीन लिया जाएगा, आपकी योजना बंद कर दी जाएगी.

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे में सभी गैर-सरकारी लोगों चुनाव से नहीं हटाया गया, तो कल मैं चुनाव आयोग के सामने धरना करूंगा.

ये भी पढ़ें: 50 विधायक, मंत्री और तमाम सांसद... बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के मुकाबले BJP ने उतारी फौज, संघ भी साथ

प्रशांत किशोर का दावा है कि प्रशासन का दुरुपयोग हो रहा है. जन सुराज के जो लोग होटल में रुके हुए हैं, वहां रेड की जा रही है. उनसे पूछा जा रहा हैं कि आपका बिल कौन दे रहा है. पटना के डीएम ने जीविका दीदियों को बीजेपी के वोट की जिम्मेदारी दी है. उन्होंने कहा कि मैं चुनाव आयोग से मिलकर इस पर यह बात करूंगा. जीविका दीदियों का इस्तेमाल करके बीजेपी बेईमानी कर रही है. 

प्रशांत किशोर ने कहा, "अगर कल तक जीविका कि दीदियों को नहीं हटाया गया तो मैं चेतावनी देता हूं, अगर अगले 24 घंटा में उन्हें नहीं हटाया गया तो कल मैं चुनाव आयोग के सामने धरने पर बैठूंगा. बीजेपी चुनाव हार रही है, इसलिए यह सारा तंत्र लगा दिया हैं."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Bankipur Assembly, Bankipur By Election, Prashant Kishor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com