विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2025

IPL 2025: ट्रेविस हेड नहीं, ईशान किशन ने इस खिलाड़ी को चुना पसंदीदा बल्लेबाज

Ishan Kishan Picks his Favourite Batsman: ईशान किशन ने आईपीएल 2025 में अब तक एक शतक के साथ 6 मैचों में 136 रन बनाए हैं.

IPL 2025: ट्रेविस हेड नहीं, ईशान किशन ने इस खिलाड़ी को चुना पसंदीदा बल्लेबाज
Ishan Kishan Picks his Favourite Batsman

Ishan Kishan Picks his Favourite Batsman: आईपीएल 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज़ ईशान किशन ने स्टार सपोर्टस पर एक ताज इंटरव्यू में खुलासा किया है कि मौजूदा दौर में उनके सबसे पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली हैं. किशन के मुताबिक, कोहली की बल्लेबाज़ी शैली, फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण उन्हें लगातार प्रेरित करता है. ईशान किशन ने कहा, "विराट भाई हमेशा से मेरे लिए एक प्रेरणा रहे हैं. उनकी एनर्जी और मैदान पर उनका जुनून देखने लायक होता है. जब भी मैं उन्हें खेलते देखता हूं, तो खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करता हूं."

IPL 2025 में दोनों खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

ईशान किशन ने आईपीएल 2025 में अब तक अपने आक्रामक खेल से कई अहम मुकाबलों में हैदराबाद को तेज शुरुआत दिलाई है. उन्होंने शुरुआती मैचों में शतक के साथ 6 मैचों में 136 रन बनाए हैं. दूसरी ओर, विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए इस सीजन में 6 मैच में तीन अर्धशतक के साथ 248 रन बनाकर बेहतरीन फॉर्म का प्रदर्शन किया है.

ईशान किशन ने आईपीएल 2025 में अबतक एक मुकाबले में ही अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है बाकी के मुकाबले 5 मुकाबले में उनका बल्ला खामोश ही रहा है , ईशान किशन ने किंग कोहली को मौजूदा समय का पसंदीदा बल्लेबाज बताया है जिसके पीछे की वजह साफ है. कोहली की फिटनेस अब भी दमदार नजर आती है और वो अपने प्रदर्शन से इस बात को सही साबित करते आ रहे हैं, आज भी कोहली जब मैदान पर उतरते हैं तो फैंस को एक उम्मीद नजर आती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunrisers Hyderabad, Travis Michael Head, Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, Virat Kohli, IPL 2025, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com