विज्ञापन

ईशान किशन ने ठोका शतक, 84 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, बढ़ी ऋषभ पंत की ढेंशन

ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में शतक जड़कर सेलेक्टर्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

ईशान किशन ने ठोका शतक, 84 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, बढ़ी ऋषभ पंत की ढेंशन
दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन ने शतक जड़ा है.

ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के पहले दिन धमाकेदार शतक ठोका है. ईशान को अपने 10वें फर्स्ट क्लास सेंचुरी के लिए 122 गेंद लगीं.  पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए ईशान ने चौथे विकेट के लिए पहले श्रीखर मोहन के साथ 94 रनों की साझेदारी की. इसके बाद उन्होंने कुमार कुशाग्र के साथ शतकीय साझेदारी की. ईशान पहले ही टी20 टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में बीते कुछ समय में धमाकेदार प्रदर्शन किया है और वो लगातार टेस्ट टीम का दरवाजा खटखटा रहे हैं.

रविवार को चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खिताबी मुकाबले में दर्शकों की भीड़ उमड़ी थी. जाहिर हैं अधिकतर वैभव सूर्यवंशी को देखने आए थे. लेकिन जब वैभव आउट होकर पवेलियन लौटे तो ईशान ने उनका मनोरंजन किया. ईशान ने 84 की स्ट्राइक रेट से रन कूटे. अपनी शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और एक छक्का लगाया. यह ईशान का दलीप ट्रॉफी का दूसरा शतक है.

ईशान ने बढ़ाई ऋषभ पंत की टेंशन

ईशान ने अपनी इस पारी के दौरान फर्स्ट क्लास में अपने 4 हजार रन भी पूरे किए. ईशान इस मुकाबले से पहले तक 88 फर्स्ट क्लास मैचों की 108 पारियों में 69.06 की स्ट्राइक रेट और 39.52 की औसत से 3952 रन बना चुके थे. उनके बल्ले से 9  शतक और 19 अर्द्धशतक आए थे. 

ईशान के इस शतक ने ऋषभ पंत की चिंताएं जरूर बढ़ा दी होंगी. यह मुकाबला देखने खुद चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर आए थे. ऐसे में उनके सामने यह शतक लगाकर इस बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपना दावा ठोका है. ईशान भारत के लिए अभी तक दो टेस्ट खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 3 पारियों में 78 रन बनाए हैं. 

ईशान ने घरेलू सर्किट में धमाकेदार प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं को मजबूर किया था कि वह उन्हें टी20 टीम में जगह दें. ऐसे में जब ऋषभ पंत, लगातार अपने खराब शॉट सेलेक्शन के लिए आलोचकों के निशाने पर हैं, उनकी चिंताएं जरूर इस शतक से बढ़ी होंगी.

फिलहाल ऋषभ टेस्ट में भारत के पहली पंसद के विकेटकीपर हैं. उनके बाद ध्रुव जुरेल हैं, जो बतौर बल्लेबाज खेल रहे हैं, लेकिन अगर ईशान ऐसे ही प्रदर्शन करते रहे तो गंभीर और अगरकर का झारखण्ड के कप्तान को लंबे समय कर रेड बॉल फॉर्मेट से बाहर रखना मुश्किल हो जाएगा.

पहले दिन मजबूत स्थिति में ईस्ट जोन

ईस्ट जोन ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में शानदार शुरुआत की. इस टीम ने पहले दिन (रविवार) के खेल की समाप्ति तक 4 विकेट खोकर 385 रन बना लिए हैं. टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ईस्ट जोन को सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई. वैभव सूर्यवंशी ने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ पहले विकेट के लिए 88 गेंदों में 100 रन की साझेदारी की. वैभव 37 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 1 छक्का और 5 चौके शामिल रहे.

इसके बाद ईश्वरन ने शिखर मोहन के साथ दूसरे विकेट के लिए 33 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया. ईश्वरन 86 गेंदों में 1 छक्के और 10 चौकों के साथ 72 रन बनाकर आउट हुए. टीम को 147 के स्कोर पर तीसरा झटका लग गया, जब सुदीप कुमार (6) अपना कैच मिलिंद को थमाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान ईशान किशन ने मोर्चा संभाला. उन्होंने शिखर मोहन के साथ चौथे विकेट के लिए 94 रन जुटाकर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया.

शिखर ने 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ 85 रन बनाए. इसके बाद ईशान ने कुमार कुशाग्र के साथ पांचवें विकेट के लिए 144 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 385 के स्कोर तक पहुंचा दिया. दिन की समाप्ति तक कप्तान ईशान 135 गेंदों में 15 बाउंड्री के साथ 111 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कुशाग्र 5 छक्कों और 4 चौकों के साथ 63 रन बना चुके हैं.

यह भी पढ़ें: पिता के किराने की दुकान, मां को बेटे की नौकरी की चिंता, प्रेम ने लॉन्ग जंप में तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: सात्विक-चिराग की जोड़ी बनीं चैंपियन, पहली बार जीता चाइन मास्टर्स फाइनल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, Cricket, Gautam Gambhir, Ajit Agarkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com