'बिहार के लाल' ईशान किशन का जलवा क्रिकेट के मैदान में लगातार जारी है. मौजूदा समय में वह दलीप ट्रॉफी में शिरकत कर रहे हैं. जहां उन्होंने फाइनल मुकाबले में साउथ जोन के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी करते हुए एक विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है. वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 4000 या 4000 से अधिक रन बनाने वाले खास खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. यहीं नहीं घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्होंने एक बार फिर से रेड बॉल क्रिकेट में वापसी की घंटी भी बजा दी है. मौजूदा समय में टेस्ट फॉर्मेट के तहत कई खिलाड़ी लगातार सराहनीय प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में किशन की इन पारियों से जरूर कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की समस्याएं बड़ी होंगी. किशन ऐसे ही लगातार टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन करते रहते हैं तो ये देखना काफी दिलचस्प हो जाएगा कि गंभीर एंड कंपनी उन्हें किस खिलाड़ी की जगह पर टीम में मौका देती है.
फर्स्ट क्लास करियर का जड़ा 10वें शतक
खबर लिखे जाने तक ईशान किशन 135 गेंद में 82.22 की स्ट्राइक रेट से 111 रन बनाकर क्रीज पर जमें हुए हैं. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 14 चौके और एक बेहतरीन छक्का देखने को मिला है. किशन के फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का यह 10वां शतक है.
ईशान किशन का फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ईशान किशन ने अबतक कुल 67 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 109 पारियों में करीब 40 की औसत से 4063 रन निकले हैं. किशन के नाम यहां 10 शतक और 19 अर्धशतक दर्ज है. 273 रनों की खेली गई पारी उनकी एक मैच की एक पारी में खेली गई सर्वोच्च पारी है.
💯 for Ishan Kishan 👏
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 6, 2026
He brings it up in style 💥
The East Zone captain leading from the front with a superb knock 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk#DuleepTrophy | #SZvEZ pic.twitter.com/ql9el4G60Q
ईशान किशन का टेस्ट करियर
ईशान किशन ने भारतीय टीम की तरफ से खबर लिखे जाने तक महज दो टेस्ट मुकाबले खेले हैं. जहां उनके बल्ले से तीन पारियों में 78.00 की औसत से 78 रन निकले हैं. यहां उनके नाम एक अर्धशतक दर्ज है. 52 रनों की खेली गई नाबाद अर्धशतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च अर्धशतकीय पारी है.
यह भी पढ़ें- प्यार में क्लीन बोल्ड हुआ सरदार, अर्शदीप-समरीन ने टैटू से किया रिलेशनशिप का ऐलान! आपने देखा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं