Time for India to consider Rajat Patidar for T20I: भारत को दूसरे टी-20 में 4 विकेट से इंग्लैंड से हरा दिया. पहला टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था लेकिन दूसरे मैच में इंग्लैंड की टीम ने शानदार खेल दिखाया और जीत हासिल करने में सफल रही. भारत को पिछले 4 टी-20 मैच में से तीन में हार का सामना करना पड़ा है. भारत को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था. अब जब इंग्लैंड के खिलाफ भारत को हार मिली तो भारत के पूर्व दिग्गज इरफान पठान ने इस पर रिएक्ट किया है और माना है कि टीम में बदलाव की दरकार है.
भारत के पूर्व दिग्गज इरफान पठान का मानना है कि रजत पाटीदार के आने से बैटिंग ऑर्डर में विविधता आएगी. पाटीदार का आईपीएल 2026 का सीजन शानदार रहा था, जिसमें उन्होंने 14 पारियों में 192.69 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 501 रन बनाए और आरसीबी को लगातार दूसरा खिताब जिताया. वह भारतीय टी-20 इंटरनेशनल टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कड़े कॉम्पिटिशन की वजह से अब तक उन्हें मौका नहीं मिल पाया है. हालांकि, वह भारत के लिए तीन टेस्ट और एक वनडे मैच खेल चुके हैं, टी-20 में उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है, उन्होंने 106 पारियों में 160.08 के स्ट्राइक रेट से 3389 रन बनाए हैं.

Add image caption here
Photo Credit: youtube/Irfan Pathan
इरफान पठान ने X पर पोस्ट किया, "अभी भारतीय T20 टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की संख्या को देखते हुए, टीम इंडिया के लिए रजत पाटीदार पर विचार करने का एक और कारण बनता है, मुझे उम्मीद है कि उन्हें मौका मिलेगा, खासकर इसलिए क्योंकि अगले 'टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के पास एक्सपेरिमेंट करने के लिए अभी काफी समय है."
Looking at the number of left-hand batters in the Indian T20 team right now, it's even more of a reason for Team India to look at Rajat Patidar going forward.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) July 4, 2026
I really hope he gets an opportunity, especially since there is still plenty of time for Team India to experiment before…
दरअसल, भारत के मौजूदा सेटअप में यह बात सच में मायने रखती है. भारत का टॉप ऑर्डर अब लेफ्ट-हैंडर वाला है, जिसमें अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी हैं, और पाटीदार जैसे क्लास का राइट-हैंडर विरोधी अटैक के खिलाफ एक्स फैक्टर साबित हो सकता है. अब ये देखना है कि रजत पाटीदार को लेकर टीम मैनेजमेंट क्या सोचता है. अब सीरीज का तीसरा मैच 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जाएगा.
IND vs ENG T20I सीरीज़: पूरा शेड्यूल
| तारीख | दिन | मैच | वेन्यू | भारतीय समय |
| 1 जुलाई | बुधवार | पहला T20I | रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट | रात 10:00 बजे |
| 4 जुलाई | शनिवार | दूसरा T20I | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर | शाम 7:00 बजे |
| 7 जुलाई | मंगलवार | तीसरा T20I | ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम | रात 10:00 बजे |
| 9 जुलाई | गुरुवार | चौथा T20I | काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल | रात 10:00 बजे |
| 11 जुलाई | शनिवार | पांचवां T20I | द रोज़ बाउल, साउथेम्प्टन | शाम 7:00 बजे |
ये भी पढ़ें- छोटी उम्र के बड़े उस्ताद: सूर्यवंशी, सचिन से लेकर सोबर्स तक दिग्गजों की दास्तां, 11 साल में किसने किया डेब्यू
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं