IPL Media Rights Latest Update: अगले पांच साल के लिए आईपीएल मीडिया राइट्स (IPL Media Rights) के लिए रविवार से शुरू हुई ई-ऑक्शन के पहले दिन बोली 43,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गयी. पिछली नीलामी की तुलना में पहले ही दिन यह रकम ढाई गुना बढ़ चुकी है और इसमें सोमवार को और भी ज्यादा इजाफा होने की पूरी उम्मीद है. बोली में पर निगाह जमाए लोगों के अनुसार मीडिया राइट्स के लिए लगी बोली में पहले दिन डिजनी स्टार, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया और वायाकॉम 18 ने भारतीय उपमहाद्वीप के लिए सभी मैचों के लिए प्रसारण अधिकारों के लिए बोली लगायी. वहीं, डिजिटल अधिकारों के लिए डिजनी+हॉट स्टार और रियांसस जियो के बीच मुकाबला हुआ. ध्यान दिला दें कि साल 2018-22 तक के मीडिया अधिकारों से बीसीसीआई को 16,347 करोड़ रुपये मिले थे, तो वहीं इस बार चार ग्रुपों को मिलाकर बीसीसीआई ने बोली का बेस प्राइस 32,890 करोड़ रुपये तय किया है. मतलब यह है कि पहले दिन नीलामी बेस प्राइस से दस करोड़ रुपये ज्यााद पहुंच गयी है.
यह भी पढ़ें: पहले ही दिन प्रति मैच बोली 100 करोड़ के पार पहुंची, पिछली बार से दोगुनी रकम
सभी की नजरें शुरुआती दो कैटेगिरी पर लगी हैं, जिसमें टीवी और डिजिटल अधिकार शामिल हैं. माना जा रहा है कि डिजिटल अधिकारों के लिए बोली ज्यादा आक्रामक होगी. वजह यह है कि 2023-27 की नीलामी के बाद डिजिटल अधिकारों का शेयर 50 प्रतिशत होने जा रहा है. वर्तमान में कुल मीडिया अधिकारों में टीवी राइट्स की हिस्सेदारी 49 प्रतिशत और डिजिटिल अधिकारों की हिस्सेदारी 44 फीसद है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
IND vs SA: भुवनेश्वर कुमार ने बताया, कैसे मिलेगी जीत, 'कप्तान' पंत के लिए कही ऐसी बात
बता दें कि बीसीसीआई ने 2023 से 2017 के लिए मीडिया राइड्स के टेंडर निकाले हैं, वर्तमान में मीडिया राइड्स स्टार-डिज्नी के पास है. लेकिन अब अगले साल से यह टेंडर नए सिरे से शुरू होगा. इसके लिए बोली लगाई जाएगी. खबरों की मानें तो मीडिया राइड्स के खरीदने की रेस में अमेजन ने खुद को रेस से बाहर कर लिया है. इसके अलावा यू-ट्यूब भी अब ऑक्शन में शामिल नहीं है.
ये 4 कंपनी रेस में
रिपोर्ट के अनुसार इस समय मीडिया राइड्स खरीदने की रेस में स्टार-डिज्नी, सोनी, जी और रिलायंस Viacom18 शामिल है. ऐसे में उम्मीद है कि इन्हीं कंपनी में से कोई मीडिया राइड्स को खरीदेगा और बीसीसीआई पर पैसों की बारिश करेगा. (भाषा के इनपुट के साथ)
पूरी डिटेल्स में यहां समझिए.
IPL Media Rights: इन 8 प्वाइंट्स के जरिए समझें आईपीएल मीडिया अधिकारों की प्रक्रिया
खेल से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं