- दूसरे टी-20 से पहले बोले भुवी
- मैच जीतना है तो गेंदबाजों को करना होगा कमाल
- भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 आज
IND vs SA 2nd T20I: भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शनिवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में गेंदबाजों ने कार्यवाहक कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को निराश किया. के एल राहुल के चोटिल होने के कारण मैच की पूर्व संध्या पर पंत को टीम की कमान सौंपी गई लेकिन भारतीय टीम सात विकेट से हार गई. भुवनेश्वर (Bhuvneshwar Kumar) ने दूसरे वनडे से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ वह युवा कप्तान है और यह उसका पहला मैच था. मुझे यकीन है कि आगे वह बेहतर करने की कोशिश करेगा. कप्तान तभी अच्छा कर सकता है जब टीम अच्छा करेगी.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा ,‘ हमारे गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और हमने उसे निराश किया, अगर हमारा प्रदर्शन अच्छा होता तो आप उसकी निर्णय क्षमता की तारीफ कर रहे होते, मुझे यकीन है कि वह अच्छा करेगा.'
दूसरे वनडे में होगी दमदाम वापसी की कोशिश
उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि दूसरे मैच में (India vs South Africa 2nd T20I) टीम दमदार वापसी करेगी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की गैर मौजूदगी में भुवनेश्वर भारतीय आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं. उन्होंने कहा ,‘हर किसी का कोई दिन खराब हो सकता है, गेंदबाजी ईकाई के रूप में वह हमारा खराब दिन था और ऐसा होता है. हम अगले मैच में वापसी करेंगे.'
भुवनेश्वर ने कहा ,‘ श्रृंखला का यह पहला मैच था और सभी आईपीएल से लौटे थे, आईपीएल में सभी का प्रदर्शन अच्छा रहा और सभी को पता है कि बेहतर प्रदर्शन के लिये क्या करना है.'
उमरान को मिलेगा डेब्यू का मौका, इसपर संदेह
एक बार फिर सबकी नजर उमरान मलिक (Umran Malilk) पर है. आईपीएल में अपनी तेज गति से बल्लेबाजों का हिला कर रखने वाले उमरान को दूसरे वनडे में मौका मिलेगा या नहीं, इसका उत्तर भविष्य के गर्त में ही छिपा है. कोच राहुल द्रविड़ उन्हें आजके मैच में मौका देते हैं या नहीं, इसपर सबकी नजर रहेगी.
कटक में भारत को हरा चुकी है साउथ अफ्रीकी
बता दें कि कटक में साउथ अफ्रीका के साथ भारत ने अबतक केवल एक ही टी-20 मैच खेला है जिसमें भारत की टीम को हार का सामना करना पड़ा था. 5 अक्टूबर 2015 में खेले गए मैच में भारत की टीम केवल 92 रन ही बना सकी थी. जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली थी.
वैसे, इस मैदान पर भारत ने इस मैच को मिलाकर एक और मैच खेला है. दूसरा मैच यहां इस मैदान पर साल 2017 में श्रीलंका के साथ हुआ था जिसे भारत ने 93 रनो से जीता था.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारतीय टीम: रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान-विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक.
दक्षिण अफ्रीका की टीम: तेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनडिगी, एनरिक नॉर्किया, वेन पर्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डर डुसेन और मार्को यानसेन
खेल से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं