IPL 2021: कोरोना वायरस (Coronavirus) के लगातार फैलते संक्रमण से इस समय पूरा देश बुरी तरह जूझ रहा है, ऐसे में इस मुश्किल समय में राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी (Rajasthan Royals) ने कोविड रिलीफ में 7.5 करोड़ रूपये का दान देने की घोषणा की है. राजस्थान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी साझा की है. राजस्थान की ओर से ट्वीट करते हुए लिखा, फ्रेंचाइजी ने बयान में कहा, ‘‘राजस्थान रॉयल्स को यह घोषणा करते हुए खुशी है कि कोविड-19 वायरस से भारत में प्रभावित लोगों को तुरंत मदद पहुंचाने के लिए कोविड राहत के लिए साढ़े सात करोड़ रुपये का योगदान दिया है.'' फ्रेंचाइजी ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों के साथ मिलकर टीम मालिकों और टीम प्रबंधन ने कोष जुटाया है और राजस्थान रॉयल्स की कल्याणकारी संस्था रॉयल राजस्थान फाउंडेशन (RRF) और ब्रिटिश एशियाई ट्रस्ट (बीएटी) के साथ काम कर रहे हैं.''
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
राजस्थान की टीम ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है. बता दें कि भारत में कोरोना की स्थिती दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है. इसी को देखते हुए केकेआर के पैट कमिंस और कमेंटेटर ब्रेट ली ने भी अपनी ओर से मदद का हाथ बढ़ाया है.
Rajasthan Royals announce a contribution of over $1 milion from their owners, players and management to help with immediate support to those impacted by COVID-19. This will be implemented through @RoyalRajasthanF and @britishasiantst.
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 29, 2021
Complete details #RoyalsFamily
आईपीएल में राजस्थान का परफॉर्मेंस कोई खास नहीं रहा है. बता दें कि भारत में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए एंड्रयू टाई ने टूर्नामेंट में न खेलने का फैसला किया है. एंड्रयू टाई ने कहा कि भारत में इस समय आईपीएल का आयोजन होना ठीक नहीं है. कोरोना के कारण लोग भारत के अस्पताल में दम तोड़ रहे हैं. ऐेसे में आईपीएल का आयोजन होना यकीनन निराश करने वाले हैं.
CSK vs SRH: डेविड वॉर्नर ने टी-20 क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने
एंड्रयू टाई ने अपने बयान में कहा है कि, 'हम लोग खिलाड़ी के रूप में सुरक्षित हैं, लेकिन क्या यह आगे भी सुरक्षित रहने वाला है? ये कंपनियां और फ्रेंचाइजी इतना खर्चा कर रही हैं, जबकि लोग असुविधाओं के कारण अस्पताल में भर्ती नहीं हो पा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं