विज्ञापन

IPL 2027 ऑक्शन की तारीख तय! BCCI ने फ्रेंचाइजी को किया अलर्ट, गोवा में सजेगा नीलामी मंच- सूत्र

आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की बोली कब लगेगी, यह सामने आ गया है. बीसीसीआई ने व्हाट्सएप ऐप पर फ्रेंचाइजी को इसकी जानकारी भेजी है.

IPL 2027 ऑक्शन की तारीख तय! BCCI ने फ्रेंचाइजी को किया अलर्ट, गोवा में सजेगा नीलामी मंच- सूत्र
आईपीएल 2027 के लिए ऑक्शन डेट आई सामने

आईपीएल 2027 के लिए गोवा में नीलामी का मंच सजना है. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया पहले ही इसका ऐलान कर चुके हैं. आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने इसस पहले बताया था कि मिनी ऑक्शन के लिए संभावित तारीख 15 या 16 दिसंबर है.  वहीं शानिवार को बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी को एक व्हाट्सएप मैसेज भेजा है. आईपीएल फ्रेंचाइजी से जुड़े सूत्रों ने NDTV को बताया है कि लॉजिस्टिक्स टीम की तरफ से यह मैसेज आया है, ताकि गोवा जाने के लिए लॉजिस्टिक्स और यात्रा बुकिंग की व्यवस्था की जा सके. इसके साथ ही बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजी से उनके प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की संख्या के बारे में जानकारी मांगी है.

गोवा में होने जा रहा ऑक्शन एक मिनी ऑक्शन होगा और यह चार साल बाद होगा कि खिलाड़ियों की नीलामी का मंच भारत में सजेगा. बीते कुछ सालों में नीलामी का वेन्यू दोहा रहा है. हालांकि, अभी तक किसी भी फ्रेंचाइजी को नीलामी की कंफर्म तारीख का मेल या मैसेज नहीं आया है. BCCI के व्हाट्सएप मैसेज में लिखा है,"IPL 2026 खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर 2026 को ITC ग्रैंड गोवा में होगी, और नीलामी से जुड़ी ब्रीफिंग 15 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी."

आगे चलकर नीलामी की तारीख बदली जाएगी या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही IPL मालिकों और CEO को इस बारे में औपचारिक सूचना जल्द ही भेज जा सकती है. दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन बेंगलुरु में भारत और श्रीलंका के बीच एक वनडे मैच भी खेला जाना है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com