विज्ञापन

IPL 2026 Points Table: जीत के बाद भी टॉप पर नहीं पहुंच पाई हैदराबाद, क्वालीफायर-1 में इस टीम से भिड़ेगी RCB

IPL 2026 Updated Points Table After SRH vs RCB Match: शुक्रवार को हैदराबाद में हुए मुकाबले में बेंगलुरु को मेजबान टीम के खिलाफ 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के हार के बाद भी आरसीबी टॉप पर रही.

IPL 2026 Points Table: जीत के बाद भी टॉप पर नहीं पहुंच पाई हैदराबाद, क्वालीफायर-1 में इस टीम से भिड़ेगी RCB
IPL 2026 Updated Points Table After SRH vs RCB Match

IPL 2026 Points Table After SRH vs RCB Match: आईपीएल 2026 के लीग स्टेज के 67वें मुकाबले के बाद क्वालीफायर-1 किन टीमों के बीच खेला जाएगा, इसका फैसला हो गया है. हैदराबाद के राजवी गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 20 ओवर में 255 का पहाड़ का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में बेंगलुरु 200 रन ही बना पाई और 55 रनों से मुकाबला हार गई. हालांकि, बेंगलुरु की इस हार का असर प्वॉइंट्स टेबल पर देखने को नहीं मिला. लीग स्टेज के अपने सभी मैच खेलने के बाद बेंगलुरु, गुजरात और हैदराबाद के 18-18 अंक हैं. हालांकि, बेंगलुरु का रन रेट इन तीनों में सबसे बेहतर है. हैदराबाद के पास टॉप-2 में फिनिश करने का मौका था, लेकिन वह चूक गई. 

आरसीबी-जीटी के बीच होगा क्वालीफायर-1

हैदराबाद के पास टॉप-2 में फिनिश करने के लिए बेंगलुरु को शुक्रवार को 166 के अंदर रोकना था, लेकिन वो ऐसा कर नहीं पाई. लीग स्टेज का आखिरी मैच हारने के बाद भी बेंगलुरु का रन रेट +0.783 का है. जबकि हैदराबाद का +0.524 का है. हैदराबाद प्वॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है. जबकि बेंगलुरु पहले और गुजरात दूसरे स्थान पर. ऐसे में बेंगलुरु और गुजरात के बीच क्वालीफायर-1 खेला जाएगा. 26 मई को दोनों टीमें धर्मशाला में आमने-सामने होंगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

हैदराबाद खेलेगी एलिमिनेटर

जबकि जीत के बाद भी हैदराबाद को एलिमिनेटर खेलना होगा. 27 मई को न्यू चंडिगढ़ में होने वाले इस मैच में हैदराबाद के सामने दूसरी टीम कौन सी होगी, यह अभी तय नहीं हुआ है. कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स अभी भी प्लेऑफ की रेस में चौथे स्पॉट के लिए रेस कर रही हैं. 

55 रनों से हारी बेंगलुरु

आईपीएल 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 55 रन से हरा दिया. एसआरएच के दिए 256 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी आरसीबी 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन बना सकी और 55 रन से मैच हार गई. आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करने आए वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों पर 4 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 44 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 39 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली. क्रुणाल पांड्या 31 गेंदों पर 41 और टिम डेविड 7 गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे. विराट कोहली 15 और देवदत्त पड्डिकल 21 रन बनाकर आउट हुए.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 विकेट पर 255 रन बनाए थे. एसआरएच के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 46 गेंदों पर सर्वाधिक 79 रन की पारी खेली. किशन ने अपनी पारी में 3 छक्के और 8 चौके लगाए. इसके अलावा, अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों पर 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 56 और हेनरिक क्लासेन ने 24 गेंदों पर 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 51 रन बनाए. नितीश रेड्डी ने 12 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: 'चैलेंज बिल्कुल अलग होंगे...' वैभव सूर्यवंशी vs सचिन तेंदुलकर की तुलना पर पूर्व RCB स्टार की चेतावनी

यह भी पढ़ें: वैभव को भगवान ने स्पेशल बनाकर भेजा है, अब किस क्रिकेटर का वंडर बॉय पर आया दिल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com