IPL 2026: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ घंटों बाद एक्शन में होंगे. आरसीबी की नजरें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने पर होगी. विराट कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं और टी20 लीग में सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं, ऐसे में फैंस की नजरें पर भी होंगी. रजत पाटीदार एंड कंपनी की नजरें इस सीजन अपने खिताब का बचाव करने पर होंगी और अगर वो ऐसा करने में सफल होते हैं तो एक खास कीर्तिमान अपने नाम करेगी.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अगर अपने खिताब का बचाव करने में सफल होती है तो वह चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद आईपीएल में अपने टाइटल को डिफेंड करने वाली तीसरी टीम होगी. चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 और 2011 में, जबकि मुंबई इंडियंस ने 2019 और 2020 में लीग का खिताब जीता था.
वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भले ही पिछले सीजन अपने 18 साल से चले आ रहे खिताब के सूखे को खत्म कर पाई है, लेकिन उसने 2020 के बाद से किसी भी अन्य टीम की तुलना में सबसे अधिक मौकों पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है. आरसीबी 2020 से 5 बार नॉकआउट स्टेज में पहुंची है जबकि मुंबई और गुजरात 3-3 बार पहुंचे हैं.
2020 के बाद से बेंगलुरु ने मैच भी सबसे अधिक जीते हैं. आरसीबी ने 90 मैच खेले हैं और 50 में उसे जीत मिली है जबकि 40 में उसे हार मिली है. वहीं दिल्ली ने 89 मैच खेले हैं और 45 में उसे जीत मिली है जबकि कोलकाता को 87 में से 44 में जीत और 41 में हार का मुंह देखना पड़ा है. हालांकि, सीजन ओपनर में आरसीबी का रिकॉर्ड बेहतर नहीं है. बेंगलुरु ने 6 सीजन ओपनर खेले हैं और 2 में उसे जीत मिली है जबकि 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. जबकि सीजन के अपने पहले मैच में आरसीबी का जीत प्रतिशत 61 का है. आरसीबी 11 सीजन में अपने शुरुआती मैच जीतने में सफल हुई है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: 'चैंपियन बनने वाली टीम नहीं...' श्रीकांत ने इस फ्रेंचाइजी को लेकर दिया बड़ा बयान, कप्तान पर भी उठाए सवाल
यह भी पढ़ें: IPL 2026: चार धुरंधर जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में ठोके 800 से ज्यादा रन, लिस्ट में ये दो भारतीय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं